24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। पुलिस थाना बडगांव ने विशेष अभियान “ऑपरेशन सुदर्शन चक” के तहत 10 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंट धारक को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और पुलिस उप अधीक्षक कैलाश चन्द बोरीवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित की टीम ने तकनीकी एवं आसूचना सहयोग से दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को राजेन्द्र सिंह (पिता: प्रताप सिंह, निवासी चिकलवास, थाना बडगांव) को गिरफ्तार किया। राजेन्द्र सिंह पर माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश एन.आई. एक्ट नं. 04, उदयपुर के मुकदमा संख्या 3764/16 में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। आरोपी करीब 10 वर्षों से न्यायालय के पांच वारंटों में फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
पुलिस टीम
पूरण सिंह राजपुरोहित, थानाधिकारी बडगांव, सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल, रिंकेश, कांस्टेबल, सवाई सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल
लोकेश रायकवाल, कांस्टेबल (साईबर सैल)
बडगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 साल से फरार स्थाई वारंट धारक गिरफ्तार

Advertisements
