Site icon 24 News Update

महेंद्रगढ़, सतनाली और सिवानी को रेल सौगात, तीन ट्रेनों का ठहराव मंजूर

Advertisements

24 News Update जयपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने महेंद्रगढ़, सतनाली एवं सिवानी रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न रेल सेवाओं को प्रयोगात्मक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव प्रदान किया है। इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि इस निर्णय के तहत तीन प्रमुख रेल सेवाओं का इन स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 12323 हावड़ा–बाड़मेर रेलसेवा 21 जनवरी 2026 से महेंद्रगढ़ स्टेशन पर सायं 6 बजे पहुंचेगी तथा 6 बजकर 2 मिनट पर प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर–हावड़ा रेलसेवा 22 जनवरी 2026 से महेंद्रगढ़ स्टेशन पर प्रातः 4 बजकर 28 मिनट पर पहुंचेगी और 4 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19701 जयपुर–दिल्ली कैंट रेलसेवा को 19 जनवरी 2026 से सतनाली स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन रात 2 बजकर 10 मिनट पर सतनाली पहुंचेगी तथा 2 बजकर 12 मिनट पर प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19702 दिल्ली कैंट–जयपुर रेलसेवा भी 19 जनवरी 2026 से सतनाली स्टेशन पर रात 2 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी और 2 बजकर 42 मिनट पर रवाना होगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 14717 बीकानेर–हरिद्वार रेलसेवा को 20 जनवरी 2026 से सिवानी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन रात 2 बजकर 51 मिनट पर सिवानी पहुंचेगी और 2 बजकर 53 मिनट पर आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14718 हरिद्वार–बीकानेर रेलसेवा 21 जनवरी 2026 से सिवानी स्टेशन पर रात 2 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी और 2 बजकर 27 मिनट पर रवाना होगी।

Exit mobile version