Site icon 24 News Update

राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत हुए महावीर प्रसाद सेन

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)राष्ट्रीय नाई महासभा द्वारा संगठन को सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महावीर प्रसाद सेन को राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी द्वारा किया गया।
मनोनयन पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी ने कहा कि महावीर प्रसाद सेन की कार्यशैली, संगठनात्मक दक्षता एवं समाज के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने आशा एवं विश्वास व्यक्त किया कि सेन अपने नेतृत्व में संगठन के उद्देश्यों एवं सर्वमान्य सिद्धांतों का पालन करते हुए राष्ट्रीय नाई महासभा को संपूर्ण भारतवर्ष में एक सशक्त, धारदार एवं प्रभावी संगठन के रूप में स्थापित करेंगे।
आजाद गांधी ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि महावीर प्रसाद सेन सत्य, निष्ठा, ईमानदारी एवं तन-मन-धन से समर्थ भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा समाज के हित में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि महावीर प्रसाद सेन लंबे समय से समाजसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। महावीर प्रसाद सेन के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर समाजजनों एवं संगठन पदाधिकारियों में हर्ष की लहर है तथा उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी।

Exit mobile version