– महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के द्वारा सेवा कार्यों में बढ़ोतरी, 205 दिनों में अब तक 320 सेवा प्रकल्प
24 News Update उदयपुर, 25 अप्रेल। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र अपेक्स के दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 25 तारीख को बेबी किट का वितरण किया जाना है उसी के तहत शनिवार को बाल एवं जनना चिकित्सालय में 108 बेबी किट का वितरण किया गया। अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि बेबी किट में शिशुओं के लिए जरूरी कपड़े तोलिया बिस्तर स्वच्छता सामग्री रखी गई जिससे नवजात को संक्रमण से बचाना है सुरक्षित माहौल देना है किट मिलने पर प्रसूताओं व परिजनों के चेहरे खिल उठे। सुराणा ने बताया कि मानव सेवा में सबसे बड़ा धर्म है कि नवजात शिशुओं की सेवा ईश्वर की सच्ची आराधना है। इसी क्रम में उदयपुर केंद्र के द्वारा माह अप्रैल में 360 बेबी किट वितरण किए गए तथा इस दौरान बच्चों के माता को इस दौरान थाली कटोरी चम्मच पलाडी तथा बच्चों के न्यूट्रिशन के लिए सत्तू एवं बिस्किट का वितरण लगातार किया जा रहा है। इस दौरान थॅलेसेमीया वार्ड में भी बच्चों को सेवाएं दी गई। अपेक्स के द्वारा जारी पर्यावरण बैनर का प्रदर्शन कर लोगों को इस बारे में जागरूक किया गया लोगों को पानी बचाओ पेड़ बचाओ पॉलिथीन हटाओ से अवगत कराया गया। इसी प्रकार दिव्या मदर मिल्क में महावीर इंटरनेशनल के द्वारा प्रतिदिन फलों का वितरण एवं नारियल पानी का वितरण किया जा रहा है। महावीर इंटरनेशनल फिजियोथैरेपी सेंटर पर प्रतिदिन रोगियों का इलाज किया जा रहा है तथा उन्हें विभिन्न प्रकार की फिजियोथैरेपी दी जा रही है इस माह में अब तक 360 मरीज को विभिन्न प्रकार की के सेसे दिए गए इसी प्रकार महावीर मेडिकल उपकरण बैंक में भी लोगों को निशुल्क उपकरण जारी किए जा रहे हैं जिसमें आईसीयू बेड व्हीलचेयर तथा अन्य उपकरण प्रमुख है नि शुल्क उपकरण प्राप्त करने के लिए वीर राजेंद्र भंडारी से संपर्क किया जा सकता है।
अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि 205 दिनों में अब तक 320 सेवा प्रकल्प किया जा चुके हैं जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है सेवा के क्षेत्र में नए-नए सेवा प्रकल्प किया जा रहे हैं आने समय में थैलेसीमिया रक्तदान शिविर वृक्षारोपण विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर तथा निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में केंद्र के अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा, सचिव सुरेश बड़ीवाल, कृष्ण भंडारी, स्वराज जैन, मधु मित्तल आदि उपस्थित रहे।
महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा बाल एवं जनगणना चिकित्सालय में बेबी किट का वितरण

Advertisements
