Site icon 24 News Update

महाराणा प्रताप खेलगांव के खिलाड़ी टेनिस और बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चमके

Advertisements

24 News Update उदयपुर। महाराणा प्रताप खेलगांव के टेनिस और बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने हाल ही में सम्पन्न केन्द्रीय विद्यालय नेशनल प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
टेनिस में गौरांग गुर्जर ने मचाई धूम
खेलगांव के टेनिस प्रशिक्षक खेमराज गमेती ने बताया कि खेलगांव में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ी गौरांग गुर्जर ने 54वीं केन्द्रीय विद्यालय नेशनल टुर्नामेंट 2025 में दो स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता आर.के. खन्ना स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता से पूर्व 27 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक जयपुर में केम्प आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान क्षेत्र ने पहली बार चैम्पियनशिप जीती। गौरांग ने व्यक्तिगत और टीम दोनों इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया और इसके साथ ही उन्हें एस.जी.एफ.आई में चयन भी मिला।
जिला खेल अधिकारी एवं सदस्य सचिव डॉ. महेश पालीवाल ने खिलाडी और कोच को बधाई देते हुए कहा कि कोच खेमराज गमेती की मेहनत और लगन का नतीजा है कि खेलगांव के टेनिस खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना दम दिखा रहे हैं।
बास्केटबॉल में आशीका यादव ने दो साल से लगातार राष्ट्रीय चयन
खेलगांव की बास्केटबॉल कोच उषा आचार्य ने बताया कि नियमित प्रयास करने वाली खिलाड़ी आशीका यादव का अंडर-17 वर्ष KV केन्द्रीय विद्यालय नेशनल टीम में दो वर्ष से लगातार चयन हो रहा है।
आशीका ने 27 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक KV IIT कानपुर नेशनल में खेलते हुए राजस्थान टीम को तृतीय स्थान दिलाने में अहम योगदान दिया।
डॉ. महेश पालीवाल ने खेलगांव के सभी खेल प्रशिक्षकों और खेल परिवार को शुभकामनाएँ दी और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की।

Exit mobile version