24 News Update उदयपुर। महाराणा प्रताप सेना ने एक बार फिर सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय दायित्व का परिचय देते हुए बेसहारा महिला का अंतिम संस्कार कर समाज के सामने सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
महाराणा प्रताप सेना को 25 दिसंबर 2025 को आशाधाम आश्रम से सूचना मिली कि पिछले 17 वर्षों से आशाधाम में निवास कर रहीं प्रेमा का मंगलवार शाम करीब 5 बजे निधन हो गया है। आश्रम प्रशासन द्वारा विधिवत पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव महाराणा प्रताप सेना को सौंपा गया।
इसके पश्चात महाराणा प्रताप सेना के सदस्यों ने अशोक नगर मोक्षधाम में पूरे विधि-विधान एवं सम्मान के साथ महिला का अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इस सेवा कार्य में संगठन के संस्थापक मोहन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आशाधाम आश्रम की सिस्टर डेनिसा, गजेंद्र सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह शक्तावत, पुष्कर वैष्णव, नंदराज भारती, सुनील मीणा, राजेंद्र कलसुआ, कांतिलाल, रूपचंद और राज थापा सहित अन्य सेवाभावी सदस्य उपस्थित रहे।
महाराणा प्रताप सेना ने बेसहारा महिला का कराया अंतिम संस्कार

Advertisements
