Advertisements
उदयपुर। महाराणा प्रताप सेना को हिरणमंगरी थाना पुलिस द्वारा सूचना मिली की अज्ञात वृद्ध का शव उमरडा पेसिफिक हॉस्पिटल से आगे सामने की तरफ रेलवे पटरी के पास मिला जो 2 से 3 दिन पुराना बताया गया , महाराणा प्रताप सेना ने शव महाराणा भूपाल चिकित्सालय मोचरी से पुलिस द्वारा प्राप्त कर शव का अशोक नगर मोक्ष धाम में हिन्दू विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया, सेवा कार्य में संस्थापक मोहन सिंह राठौड़, नन्द राजभारती , हिरण मगरी थाना हैड कांस्टेबल महावीर सिंह सेवा कार्य में उपस्थित थे।

