Site icon 24 News Update

27 मई महाराज शक्ति सिंह की 484 वीं जयंती उदयपुर में धूमधाम से मनाई जाएगी

Advertisements

24 News Update Udaipur. महाराज शक्ति सिंह स्मारक समिति व प्रताप शक्ति सेवा संस्थान की कोर कमेटी की बैठक का आयोजन भींडर राजमहल में पूर्व विधायक महाराज रणधीर सिंह जी भींडर की अध्यक्षता में आयोजित की गईं, बैठक में सर्वसम्मति इस वर्ष महाराज शक्ति सिंह की 484 वीं जयंती का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा, महाराज शक्ति सिंह जयंती की शुरुआत 2024 में भींडर राजमहल से हुईं थी उसके बाद 2025 में चित्तौड़गढ़ में भव्य समारोह के रूप में मनाई गईं थी,बैठक में इस वर्ष सर्वसमाज को आमंत्रित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया,
महाराज शक्ति सिंह महाराणा प्रताप के छोटे भाई थे जिनका जन्म हिन्दू कैलेंडर के अनुसार विक्रम संवत ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया 1599 को हुआ था जिस दिन अंग्रेजी वर्ष के अनुसार 27 मई 1542 तारीख थी,हिन्दू तिथि के अनुसार महाराणा प्रताप व महाराज शक्ति सिंह का जन्म ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया को एक ही दिन हुआ था, इस कारण कमेटी ने 27 मई अंग्रेजी तिथि को महाराज शक्ति सिंह जयंती मनाने का निर्णय लिया,
महाराज शक्ति सिंह का मेवाड़ के इतिहास में अतुलनीय योगदान है, 1567-68 में अकबर के चित्तौड़ पर आक्रमण करने की सुचना सर्वप्रथम महाराज शक्ति सिंह ने दी थी जिसके परिणामस्वरूप मेवाड़ राजपरिवार सुरक्षित रहा सका, हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप का पीछा कर रहे खुरासान-मुल्तान दो मुग़ल सैनिकों को मारकर महाराज शक्ति सिंह ने प्रताप की रक्षा की व स्वयं का घोड़ा देकर महाराणा प्रताप को सकुशल युद्ध क्षेत्र से बाहर निकलने में भी मदद की,
बैठक में प्रणवीर सिंह भींडर,ठाकुर ऋतूराज सिंह ओछडी, दिलीप सिंह रुद, वैभवप्रताप सिंह पांसल, अरविंद सिंह खोड़ियाखेड़ा, खुशपाल सिंह नरधारी,ऋषिराज सिंह नाहरगढ़, हिम्मत सिंह रठाजना,वीरेंद्र सिंह भावलिया,महिपाल सिंह खेता खेड़ा,श्रीपालसिंह किशन करेरी, देवनारायण सिंह पछोकड़ा हवेली, जीवनपाल सिंह सिंहाड़ आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version