Site icon 24 News Update

महागौरी सत्संग मंडल ने किया संगीतमय सुंदरकांड पाठ

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के पुनर्वास कॉलोनी, यजमान ईश्वरलाल/सुरजमल पंचाल के निवास पर महागौरी सत्संग मंडल खडगदा द्वारा मंगलवार शाम को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। प्रारंभ में राजेश पुरोहित टीम—भूपेश पंड्या, सुशील पुरोहित, पीयूष भट्ट, चयन श्रीमाली, प्रकाश भट्ट, श्रेयस मेहता, महक जोशी, हिमेश पंड्या, हर्ष पंड्या एवं प्रदीप जोशी—ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। इस अवसर पर पंचाल परिवार के हरिओम पंचाल, जितेंद्र, गौरव, बलदेव सोमपुरा, उमेश सोमपुरा, रमेश वैष्णव, मणिलाल पंड्या, जयप्रकाश जोशी, प्रकाश पंचाल, नन्नू पंचाल, विरेंद्र सिंह राव, जितेंद्र जोशी के अलावा महिलाओं में गीता पंचाल, प्रियंका पंचाल, प्रवीणा पंचाल, अनुसूया पंचाल, निशा पंचाल, मंजुला सोमपुरा, जयश्री सोमपुरा सहित भक्तजन उपस्थित रहे। अंत में गौरव पंचाल ने आरती उतारी तथा प्रसाद वितरण किया।

Exit mobile version