24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। दिगम्बर जैन समाज द्वारा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 30 मार्च को जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर विविध आयोजन होंगे।
समाज के प्रतिष्ठाचार्य विनोद उर्फ विरल पगारिया ने बताया कि इस हेतु दिगम्बर जैन बोर्डिंग में सेठ महेश नोगमिया, महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति अध्यक्ष रिनेश कोठारी, समाज ट्रस्टी दिनेश मेहता, अश्विन बोबड़ा, राजेन्द्र पंचोरी, संतोष खोडनिया, जैन युवा मंच अध्यक्ष वैभव गोवाडिया तथा कमेटी सदस्यों के संयोजन में बैठक आहूत कर जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्यता के साथ मनाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई।
जिसके तहत पूर्व संध्या 29 मार्च रविवार सायं 8 बजे श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण में भक्ति संध्या होगी तथा मध्य रात्रि 12:00 बजे भगवान महावीर चैत्यालय के पट्ट खोलकर महाआरती उतारी जाएगी। वहीं सोमवार, 30 मार्च को प्रातः 5:00 बजे सभी जैन धर्मावलंबी अपने-अपने घरों की छत पर थाली बजाकर (घंटनाद) कर प्रभु के जन्म की अनुमोदना करेंगे।
प्रातः 6:00 बजे जैन युवा मंच के तत्वावधान में पार्श्वनाथ चौक से वाहन रैली निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस जूना मंदिर पहुंचेगी। इसके पश्चात प्रातः 7:30 बजे शांतिनाथ जिनालय के सामने स्थित चैत्यालय में स्थापित महावीर भगवान की प्रतिमा का महाअभिषेक एवं शांतिधारा की जाएगी।
प्रातः 9 बजे श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन जूना मंदिरजी से भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को गंधकुटी में विराजमान कर बैंड-बाजों व पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कंसारा चौक, मांडवी चौक, कलालवाड़ी, सलाटवाड़ा होते हुए लोहारिया तालाब की पाल स्थित भगवान ऋषभदेव पगल्याजी जल मंदिर आचार्य रयण सागर शांति धाम पहुंचेगी, जहां श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और पूजा-अर्चना होगी।
मध्यान्ह में ऋषभ वाटिका में श्री 1008 महावीर भगवान जन्म कल्याण महोत्सव समिति द्वारा स्वामी वात्सल्य महाप्रसाद होगा। सायं वात्सल्य भोज पुण्यार्जक परिवारों द्वारा होगा। रात्रि 8:00 बजे श्रीजी का झूला झुलाने का कार्यक्रम व महाआरती होगी। महावीर जयंती पर सोमवार को सम्पूर्ण जैन समाज का व्यवसाय बंद रहेगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading