24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के हडमाला रोड स्थित देव प्रयाग कॉलोनी में यजमान प्रवीण भटृ के निवास पर शनिवार शाम को मानस मंडल सेवा संस्थान की ओर से 746 वा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें प्रभु के सिवा कही दिल ना लगाना नही पडेगा तुझे आंसू बहना.. ,मुझ पर कृपा करो है बजरंग बाला जय हो बजरंग बली.. सहित भजन प्रस्तृत किये जिस पर भक्तजन झूमे।
प्रारम्भ में यजमान परिवार से प्रवीण भट्ट,लालशंकर भटृ ने भगवान रामजी व हनुमान जी का तिलक व माल्यार्पण द्वारा पूजन किया। मंडल के जितेन्द्र सुथार,भरत भटृ ने गणपति,सरस्वती वंदना व सौरभ भट्ट ने हनुमान जी का आव्हान किया एवं 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ऐसे स्वतंत्रता सैनिक मंगल पांडे के जन्मदिन की बधाई देते हुए राष्ट्र देवो भव: की भावना से उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा राष्ट्रगान किया। जितेन्द्र कलाल व राहुल भगत टीम ने सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का संगीतमय भजनों के स्वर पर गायन किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल की ओर से सौरभ भट्ट,धार्मिक पंचाल ने यजमान परिवार को माल्यार्पण व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूर्व पार्षद किशोर भावसार,चेतन गोगरोत,जुगल किशोर सोनी,नरेन्द्र सोमपुरा,नकुल गोगरोत,प्रीतम पंचाल,जितेन्द्र कलाल,नरेश भटृ ने मुझ पर कृपा करो हे बजरंग बाला जय हो बजरंग बली….,प्रभु के सिवा कही दिल ना लगाना नहीं पड़ेगा तुझे आंसू बहना…., गणपति आज पधारो श्री रामजी नि धुन मा…..नकुल गोगरोत ने आया जहां से जाना भी वहा …….,मारो बेड़ों लगा दी जो पार बजरंगबाला जी ……,रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया……,आवी सोना नि नगरी वारो देव मारो द्वारिका वारो…. सहित एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत करने के साथ हिमांशु सेवक के द्वारा ऑर्गन की मधुर स्वर लहरियों व रुद्र नीरज के ढोलक की थाप पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। विभिन्न वाद्ययंत्रो पर जगदीश सुथार,उमेश कलाल, कर्मवीरसिंह राठौड़,प्रांशु भट्ट,सचिन रावल,रमेश जोशी,गोविंद दर्जी ने संगत दी। अन्त में नरेश भट्ट शिवलहरी,धार्मिक पंचाल टीम ने हनुमान चालीसा का पाठ व यजमान परिवार ने भगवान की आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया गया । इस अवसर पर ललित मिस्त्री,दीपक मेहता,दामोदर व्यास,मानशंकर जोशी, आनंदी व्यास,विनोद जोशी, डायालाल व्यास,गणेश व्यास,सुमित व्यास,सुभाष चंद्र लोवोत सहित आसपास क्षेत्र के कई धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
भक्ति रस में डूबे भक्त, संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन

Advertisements
