24 News Update उदयपुर. उदयपुर शहर में पुरी की तर्ज पर निकलने वाली रथयात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार रथयात्रा के रूट में थोड़ा सा परिवर्तन किया गया है। पुराने मार्ग को ही वापस शामिल किया गया है। उदयपुर में 27 जून को जगदीश मंदिर से निकलने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा अपने पुराने मार्ग से ही निकाली जाएगी। यह निर्णय धर्मोत्सव समिति, रथ समिति एवं पुजारी परिषद के साथ हुई बैठक में लिया गया।
रथयात्रा के मार्ग को लेकर स्थिति साफ
धर्मोत्सव समिति उदयपुर की ओर से आषाढ़ सुदी द्वितीय को रथयात्रा निकाली जाएगी। बैठक में रथ यात्रा के मार्ग को लेकर जो अटकलें थीं, उस पर विराम लगाते हुए तीनों समितियों के पदाधिकारियों ने रथ यात्रा का मार्ग पुराने मार्ग पर ही रखने का सर्व समिति से निर्णय लिया। इसके तहत अब इसमें बदलाव यह रहेगा कि रथ यात्रा अस्थल मंदिर से होती हुई सूरजपोल चौराहे का चक्कर लगाकर पुनः अस्थल मंदिर होते हुए आरएमवी रोड के रास्ते बढ़ेगी। समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया- रथ यात्रा के नए मार्ग और पुराने मार्ग को लेकर जो अटकलें थीं, उन पर विराम लग गया है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.