• टाईगर बाबा-425 गैंग द्वारा लूट की 10 से अधिक वारदातें करना स्वीकार किया
  • गिरफतारशुदा अभियुक्त के कब्जे से लूट का एक मोबाईल बरामद

24 News Update उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल भा०पु० से० के निर्देशानुसार, गोपाल स्वरूप मेवाडा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर के सुपरविजन में सूर्यवीर सिंह राठौड वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में दिलीप सिंह झाला पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना गोवर्धनविलास मय टीम ने थाना गोवर्धनविलास के प्रकरण संख्या 152/25 धारा 304 (2), 3 (5) बीएनएस में कार्यवाही करते हुए टाईगर बाबा-425 गैंग के एक शातिर अभियुक्त श्री ललीत उर्फ ललिया उर्फ लाला पिता श्री देवीलाल जाति कसौटा मीणा उम्र 20 साल निवासी फुटा फला सरादीत पुलिस थाना बाघपुरा जिला उदयपुर को गिरफतार किया गया है। जिससे पूछताछ में उनकी गैंग टाईगर बाबा-425 के सदस्यों द्वारा उदयपुर जिले के गोवर्धनविलास, टीडी, झाडोल व बाघपुरा पुलिस थाना सर्कल में लूट की कुल 10 वारदातों का खुलासा हुआ है। गिफतारशुदा अभियुक्त ललीत उर्फ ललिया उर्फ लाला के कब्जे से वारदात में लूटा गया एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है। गैंग के फरार अन्य अभियुक्तगण नितेश उर्फ कुका पिता बाबु लाल करणवा खाण्डी ओबरी व अजीत पिता शंकर लाल खराडी निवासी खाटीकमदी की तलाश जारी है।

  1. प्रथम घटना का विवरणः
    दिनांक 22.04.2025 को प्रार्थी हरि शंकर पिता शंभू लाल जाती मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी पाटिया फला सोरा थाना टीडी ने थाना गोवर्धनविलास पर एक प्रकरण दर्ज करवाया कि दिनांक 21.04.2025 को प्रार्थी अपनी मोटरसाईकल लेकर उदयपुर जा रहा था कि काया स्थित होटल चरण कमल के आगे उण्डावेला के पास पहुंचा कि पिछे से 3 नकाबपोश लडके एक बिना नम्बर की पल्सर मोटरसाईकल पर आये व मेरी बाईक के आगे अपनी बाईक लगा कर, मेरे साथ मारपीट की व मेरी स्पलेण्डर मोटरसाईकल व मोबाईल लूट कर फरार हो गये।
    उक्त घटना पर प्रकरण संख्या 152/25 धारा 304 (2), 3(5) बीएनएस में दर्ज किया गया।
  2. दूसरी घटना का विवरणः
    दिनांक 08.05.2025 को प्रार्थी विकेश मीणा पिता कचरु लाल मीणा उम्र 18 वर्ष निवासी बांरा फला बरोटी थाना टीडी उदयपुर ने थाना गोवर्धनविलास पर एक प्रकरण दर्ज करवाया कि दिनांक 08.05.2025 को प्रार्थी अपनी स्कुटी से स्वंय के गांव बारा से उदयपुर आ रहा था कि रास्ते में बारापाल व खरपीणा के बीच घाटी में पिछे से एक पॉवर बाईक पर तीन नकाबपोश लडके आये व प्रार्थी की स्कुटी के आगे अपनी बाईक लगा दी व प्रार्थी पर तलवार से हमला करके प्रार्थी का मोबाईल फोन व स्कुटी लूट कर फरार हो गये।
    उक्त घटना पर प्रकरण संख्या 166/25 धारा 309 (4), 3(5) बीएनएस में दर्ज किया गया।

    अन्य घटनाओं का विवरणः
    अभियुक्त ने अपनी गैंग टाईगर बाबा-425 के सदस्यों के साथ मिलकर उदयपुर जिले के टीडी, बाघपुरा व झाडोल थाना सर्कल में निम्न लूट की वारदातें करना स्वीकार किया।
  3. पुलिस थाना बाघपुरा सर्कल में अभियुक्तगण द्वारा पुलाणा तालाब मादडी के पास में शाम करीब नौ बजे एक मोटरसाईकील चालक के साथ मारपीट कर तलवार से हमला कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटना पर पुलिस थाना बाघपुरा पर प्रकरण दर्ज होकर अनुसंधान जारी है।
  1. पुलिस थाना बाघपुरा सर्कल में एक अन्य गैंग 001 के सदस्यों के साथ वर्चस्व की लडाई में अभियुक्तगण व उसके गैंग के अन्य सदस्यों द्वारा गैंग 001 के सदस्यों के साथ गंभीर मारपीट की थी। जिसके संबंध में पुलिस थाना बाघपुरा पर प्रकरण दर्ज है।
  2. पुलिस थाना बाघपुरा सर्कल में सरादीत तालाब के पास एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उससे मोटरसाईकल व नगदी लूट ली थी। उक्त घटना पर पुलिस थाना बाघपुरा पर प्रकरण दर्ज है।
  3. पुलिस थाना बाघपुरा सर्कल में बाघपुरा से नेनबारा जाने वाले रोड पर टिण्डोल धरती माता मंदिर के पास अभियुक्त ने अपने साथीयों के साथ मिलकर एक मोटरसाईकल चालक पर तलवार से हमला कर उसकी पल्सर 220 मोटरसाईकल को लूटा था। उक्त घटना पर पुलिस थाना बाघपुरा पर प्रकरण दर्ज है।
  4. पुलिस थाना बाघपुरा सर्कल में कालियावड सरादीत के पास में एक राहगीर को रोक कर तलवार दिखाकर उसके पास से एक मोबाईल फोन लूटा था। जिसके संबंध में पुलिस थाना बाघपुरा पर जांच जारी है।
  5. पुलिस थाना झाडोल सर्कल में साण्डोल माताजी के मन्दिर के पास एक युवक जो अभियुक्त की गैंग के बारे में सोशल मिडीया पर अभद्र कमेंट करता था, उस युवक का अपहरण कर उसको सरादित ले जाकर उस पर तलवार से जानलेवा हमला किया था। उक्त घटना के संबंध में पुलिस थाना झाडोल पर प्रकरण दर्ज है।
  6. पुलिस थाना झाडोल सर्कल में साण्डोल माता मन्दिर से आगे उण्डावेला में एक मोटरसाईकल पर तीन व्यक्तियों को रोककर तलवार का भय दिखाकर उनसे एक मोटरसाईकल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त घटना के संबंध में पुलिस थाना झाडोल पर प्रकरण दर्ज है।
  7. पुलिस थाना टीडी सर्कल में हाई-वे पर टीडी के पास में एक व्यक्ति को तलवार का भय दिखा कर उसकी आरएस पॉवर मोटरसाईकल लूट ली थी। उक्त घटना के संबंध में पुलिस थाना टीडी पर प्रकरण दर्ज है।

गैंग टाईगर बाबा-425 गिरफतारशुदा अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ पर बताया कि आज से करीब चार साल पहले की 1. प्रवीण सिंह उर्फ टाईगर पिता फतेहसिंह जाति राजपुत निवासी छातरडी थाना झाडोल जिला उदयपुर 2. श्री आर्यन पिता बाबुलाल जाति मीणा निवासी जाबला टीडी जिला उदयपुर 3. श्री जीवन उर्फ जेडी पिता धनेश्वर जी जाति धन्नात मीणा निवासी सरादीत फला आमली जिला उदयपुर 4. श्री दिनेश कुमार पिता रमेश कसौटा निवासी सरादीत झाडोल उदयपुर इन चारों ने मिलकर एक गैंग बनाई थी। जिसका नाम टाईगर बाबा-425 रखा था। जिसके सोशल मिडीया पर कई ग्रुप व अकाउंटस बनाये गये थे। गैंग से जुडे सदस्यों के द्वारा बनाये गये सोशल मिडीया अकांउटस पर टाईटल नेम 425 दिया जाने लगा था। इस प्रकार सोशल मिडीया पर आपराधिक गतिविधियों के फोटोग्राफ व विडीयों अपलोड करने लग गये। जिससे काफी युवा प्रभावित होकर उनसे जुडने लगे। गैंग का कोई भी सदस्य वारदात करता था तो सभी मिलकर साथ में पार्टी करते थे।

टाईगर बाबा-425 गैंग का उद्देश्य गिरफतारशुदा अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ पर बताया कि गैंग के सदस्यों द्वारा महंगी जीवन शैली, मौज-शोक व नशे की पूर्ति करने के लिए सूनसान रास्तों पर राहगीरों के साथ हथियारों से हमला करके व डरा-धमका कर उनसे नगदी, ज्वैलरी, मोबाईल फोन व दुपहीया वाहन लूट कर ले जाते थे।

पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासः
उक्त घटनाओं के बाद श्री दिलीप सिंह झाला थानाधिकारी गोवर्धनविलास ने प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा ध् ाटनास्थल के आसपास करीब 50 सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया व आसूचना संकलन से जानकारी में आया की उक्त घटनाओं में ललीत उर्फ ललिया उर्फ लाला पिता देवीलाल जाति कसौटा मीणा उम्र 20 साल निवासी फुटा फला सरादीत पुलिस थाना बाघपुरा जिला उदयपुर व उसके साथीयों की भुमिका संदिग्ध हैं। जिसकी पुलिस टीम द्वारा तलाश कर डीटेन किया गया तो पुलिस टीम को संतोषप्रद जवाब नही दिया। जिसको सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त अभियुक्त ने अपने गैंग के अन्य साथीयों नितेश उर्फ कूका व अजीत खराडी के साथ मिलकर उदयपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 10 से ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

गिरफतारशुदा अभियुक्ता के नाम-पतेः-

  1. श्री ललीत उर्फ ललिया उर्फ लाला पिता श्री देवीलाल जाति कसौटा मीणा उम्र 20 साल निवासी फुटा फला सरादीत पुलिस थाना बाघपुरा जिला उदयपुर

    अभियुक्तगण का आपराधिक रिकॉर्ड:-
  2. गिरफतारशुदा अभियुक्त ललित मीणा थाना बाघपुरा का स्थाई वारंटी होकर इसके विरूद्ध पूर्व में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के कुल 03 प्रकरण दर्ज है।

पुलिस टीम गोवर्धनविलासः-

  1. श्री दिलीप सिंह झाला पु.नि. थानाधिकारी गोवर्धनविलास के नेतृत्व में
  2. श्री कालु लाल सउनि
  3. श्री नरेश कुमार कानि 2468
  4. श्री सुरेन्द्र सिंह कानि 2813
  5. श्री शैतान राम कानि 3162
  6. श्री दिनेश कुमार कानि 2682
  7. श्री विरेन्द्र सिंह कानि 2841
  8. श्री लोकेश रायकवाल साईबर सैल

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading