24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बामनवाड़ा गांव में बीती रात चोरी की एक सुनियोजित और बड़ी वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने एक साथ सात सूने घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है। चोरी की वारदात शुक्रवार देर रात अंजाम दी गई, जब अधिकतर परिवार बाहर थे। जिन मकानों में सेंध लगाई गई, उनमें अमरचंद कलाल, रविन्द्र पंड्या, महेन्द्र पंड्या, यशवंत पंड्या, जितेन्द्र पंड्या, प्रकाश पंड्या और राकेश पंड्या के घर शामिल हैं। सभी घरों के ताले तोड़कर चोरों ने सामान खंगाला और लाखों रुपये मूल्य की नकदी व आभूषण चुरा लिए।चोरी की आहट पर जगा पड़ोसी, शोर मचाया तो भाग निकले चोरसेवानिवृत्त शिक्षक नरेंद्र पंड्या ने बताया कि रात करीब 3 बजे कुछ आवाजें सुनाई दीं। खिड़की से टॉर्च की रोशनी डाली तो बाहर एक शख्स नजर आया। शोर मचाने पर वह भाग गया। सुबह पड़ताल करने पर पता चला कि पड़ोसी और रिश्तेदारों के कई घरों के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। चोर अपने साथ लाए कुछ औजार मौके पर ही छोड़कर भागे।सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश, पुलिस जांच में जुटीघटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी राजीव राहर और एफएसएल टीम ने सभी घरों का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में तीन से चार नकाबपोश संदिग्ध कैद हुए हैं, जो एक मकान में आते-जाते नजर आ रहे हैं। फुटेज में उनके कंधों पर बैग टंगे दिखे हैं।गांव में पहली बार इस तरह की वारदात, लोगों में डरगांव के बुजुर्गों का कहना है कि बामनवाड़ा में इससे पहले कभी ऐसी संगठित चोरी नहीं हुई। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। वहीं, पुलिस टीम संदिग्धों की पहचान और पकड़ के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अनुसूचित जाति विभाग की बैठक 20 जुलाई को टाउन हॉल में, जयपुर दौरे को लेकर रणनीति पर होगा मंथन ज्ञान गंगा महोत्सव : 20 जुलाई से 15 अगस्त तक धर्म, संस्कृति और राष्ट्र जागरण का महाकुंभ, राष्ट्रसंत पुलक सागर महाराज की वाणी से गुंजेगा उदयपुर, 27 दिनों तक चलेगी भव्य प्रवचन श्रृंखला