Advertisements
24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत मंगलवार को क्लब द्वारा निकटवर्ती नारदिया, रणछोड़पुरा और जावदा गांवों के प्राथमिक कक्षाओं के 87 जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर प्रदान किए। स्वेटर पाकर मासूमों के चेहरे पर अपार खुशियां देखने को मिलीं। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और क्लब के सक्रिय सदस्य अरविन्द मुन्दड़ा, पंचायत शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह सिसौदिया और तीनों विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आगार, निवर्तमान संभागीय अध्यक्ष सुरेश तोतला, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्यामलाल भराड़िया, अशोक कुमार जैन एवं कोषाध्यक्ष विनोद कुमार माहेश्वरी ने बच्चों को स्वेटर प्रदान किए।

