Site icon 24 News Update

भूमि सुपोषण अभियान सरोदा खंड बैठक

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग पर स्थित पाड़वा गांव तालाब के पास ज़ेरा जैविक कृषि फ़ार्म पर भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत भूमि पूजन के साथ बैठक का आयोजन हुआ।
खंड संयोजक कपिल पंड्या ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए गणेश पाटीदार भेमई, सह प्रांत संयोजक ग्राम विकास ने बताया कि आगामी 19 मार्च से 19 अप्रैल तक अक्षय कृषि परिवार की योजना से संपूर्ण देश में परंपरागत खेती को प्रोत्साहन देने हेतु ग्राम विकास, गौसेवा, पर्यावरण गतिविधि एवं भारतीय किसान संघ मिलकर जन जागरण अभियान चलाएंगे।
रासायनिक उर्वरक यूरिया, डीएपी एवं कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग के कारण मानव सहित जीव-जंतुओं में कैंसर जैसे घातक रोगों का प्रसार हो रहा है। धीरे-धीरे मिट्टी की उर्वरता भी कम हो रही है। खेती में युगानुकूल परिवर्तन करते हुए हमें गौ आधारित खेती को बढ़ावा देना पड़ेगा।
जैविक कृषि को बढ़ावा देने वाले किसानों के अनुभव कथन के उपरांत वीरेन्द्र सिंह वमासा ने भी भारतीय कृषि में भारतीय गौवंश की महत्ता को प्रतिपादित किया।
कार्यक्रम में भूमि पूजन दीपक उपाध्याय ने कराया, संचालन तपेश चौबीसा पाड़वा ने किया। खंड के 35 गांवों में कार्यक्रम का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
कार्यक्रम में किसान संघ के मोगजी भाई भासोर, लाल शंकर ओड़, भरत व्यास सहित कई किसान बंधु उपस्थित रहे।

Exit mobile version