24 News update उदयपुर। जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने के लिए रची गई एक सुनियोजित साजिश को पुलिस ने महज 24 घंटे में नाकाम कर दिया। एक वृद्ध व्यक्ति का अपहरण कर उससे जबरन जमीन की रजिस्ट्री कराने की तैयारी कर रहे गिरोह के नौ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर थानाधिकारी किताब चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया।

पनघट से किया था अपहरण
घटना 8 मार्च की सुबह करीब 8:30 बजे की है। हलेला क्षेत्र निवासी बंशीलाल गमेती ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह काम से नारायण सेवा संस्थान गया हुआ था। इसी दौरान उसके पिता रामा गमेती घर के पास पनघट से पानी लेने गए थे। तभी एक सफेद कार वहां पहुंची, जिसमें सवार कुछ लोग नीचे उतरे और रामा गमेती को जबरन कार में डालकर ले गए। परिजनों को आशंका थी कि आरोपियों ने जमीन हड़पने की नीयत से उनका अपहरण किया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

CCTV और तकनीकी जांच से मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच के साथ मुखबिर तंत्र की मदद ली। तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहृत रामा गमेती को दस्तयाब कर लिया और घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी।

जमीन हड़पने के लिए पहले से तैयार थे कागजात
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से एक गिरोह बनाकर भोले-भाले लोगों की जमीन पर नजर रखते थे। इसके बाद फर्जी या अवैध तरीके से जमीन की रजिस्ट्री करवाकर धोखाधड़ी करते थे। इस मामले में भी गिरोह ने पहले रामा गमेती की जमीन चिन्हित की और उसकी रजिस्ट्री के कागजात पहले से तैयार कर लिए थे। योजना थी कि अपहरण कर उनसे जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर जमीन अपने गिरोह के किसी सदस्य के नाम करा दी जाए। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी रामा गमेती को साईफन चौराहे के पास छोड़कर फरार हो गए थे।

वारदात में इस्तेमाल दो गाड़ियां जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार (RJ27CB9142) और किया सेल्टोस (RJ27CP2017) को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह पूरा प्लान किशन मेघवाल निवासी बांसलिया (नांदेशमा) और सुरेश मेघवाल निवासी सुहावतो का गुड़ा के कहने पर बनाया गया था। पुलिस अब इन दोनों सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुकेश गमेती, अशोक बंजारा, दीपचंद्र उर्फ दीपक उर्फ सरपंच, सुरेश गमेती, पुष्कर गमेती, विजय गमेती, प्रकाश गमेती, प्रवीण मेघवाल और दिलीप कुमार गमेती शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित पीड़ितों के बारे में भी जांच जारी है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading