24 News Update उदयपुर। शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में शेयर बाजार के आईपीओ में निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर संगठित गिरोह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 316(2) व 61(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार स्वप्नलोक सिनेमा के सामने, हाथीपोल निवासी धनंजय टांक (26) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एक भागीदारी फर्म अजमेर डिजल्स एंड ट्रेडर्स से जुड़े हैं। आरोप है कि दिल्ली स्थित कंपनी BMARKT TECAMET Pvt. Ltd., जो “इंडिया IPO” ब्रांड नाम से कार्य करती है, के नाम पर आरोपियों ने उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया।शिकायत में बताया गया कि आरोपी अमन रावत और एस.के. टंडन खुद को कंपनी के डायरेक्टर/मुख्य संचालक बताते थे। जबकि अक्षय, अनुष्का नेगी और पीयूष अग्रवाल फोन कॉल के जरिए लगातार संपर्क में रहकर आकर्षक रिटर्न का लालच देते थे। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से झूठी जानकारी और भरोसा दिलाकर प्रार्थी को निवेश के लिए तैयार किया गया और आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार कंपनी का पंजीकृत कार्यालय दिल्ली के नेताजी सुभाष पैलेस, पीतमपुरा स्थित बताया गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित ठगी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, जिसमें अलग-अलग लोग अलग भूमिकाओं में काम कर रहे थे। थानाधिकारी श्रीमती राजु राज देवी के निर्देशन में मामले की जांच हाथीपोल थाने में सहायक उपनिरीक्षक लोकेश कुमार को सौंपी गई है, जो आरोपियों के नेटवर्क, लेन-देन और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हर की पौड़ी पर गूंजा मानवता का संदेश, बेसहारों की अस्थियों का किया विसर्जन मानसिक अवसाद में जहर खाया, एमबी हॉस्पिटल में मौत