24 News Update उदयपुर। लघु उद्योग भारती उदयपुर महानगर इकाई द्वारा संगठन का 32वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों, उद्यमियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेंद्र सुराणा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग संचालक हेमेंद्र श्री माली, प्रांतीय महासचिव प्रवीण गुप्ता, रीना राठौड़ एवं पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्डिया शामिल रहे।महानगर मीडिया प्रमुख डॉ. अवनीश व्यास ने बताया कि अध्यक्षीय उद्बोधन में राजेंद्र सुराणा ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए संगठनात्मक कार्यों, उद्योग हित में उठाए गए कदमों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने संगठन की बढ़ती सक्रियता और उद्यमियों के सहयोग की सराहना की। पूर्व अध्यक्षों का सम्मानस्थापना दिवस समारोह में वर्ष 2013 से अब तक संगठन का नेतृत्व कर चुके सभी पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद सभापति रजनी डांगी ने संगठन के शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए कहा कि समर्पण और संगठन भावना के कारण ही लघु उद्योग भारती आज मजबूत मंच के रूप में स्थापित हो सकी है। कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2021 से 2024 के दौरान तत्कालीन अध्यक्ष मनोज जोशी के नेतृत्व में संगठन ने उल्लेखनीय विस्तार किया। इसी अवधि में सर्वाधिक नए सदस्य जुड़े और उदयपुर में “इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर” जैसे बड़े आयोजन का सफल आयोजन हुआ, जिसने संगठन को नई पहचान दिलाई। प्रतिभाओं का हुआ सम्मानसमारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कौशल विकास पर विशेष जोरचित्तौड़ प्रांत महासचिव प्रवीण गुप्ता ने संगठन की स्थापना, उद्देश्य और विस्तार यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजस्थान में जयपुर और जोधपुर में कौशल विकास केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां युवाओं को विभिन्न स्किल कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर में संगठन के करीब 66,500 सदस्य हैं और सदस्यता विस्तार के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। “पंच परिवर्तन” अपनाने का आह्वानमुख्य अतिथि योगेन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के “पंच परिवर्तन” सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए उद्यमियों से इन्हें जीवन और उद्योग दोनों में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुशल और समर्पित श्रमिकों की उपलब्धता चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में उद्योगपतियों को श्रमिकों एवं उनके परिवारों के प्रति आत्मीयता और सहयोग का भाव रखना चाहिए। जेड योजना की दी जानकारीकार्यक्रम के अंत में जेड पोर्टल प्रतिनिधि विशाल सुवालका ने “जेड” योजना की जानकारी देते हुए उद्यमियों को इसके लाभों से अवगत कराया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए संबोधन की वीडियो क्लिप भी प्रदर्शित की गई। संचालन हरिओम पालीवाल एवं महानगर सचिव शुभम डांगी ने किया। अंत में कल्याण मंत्र के साथ समारोह का समापन हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पशुपतिनाथ मंदिर में ध्वजा परिवर्तन महोत्सव: सुंदरकांड पाठ और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु प्रदेश में 2 लाख 20 हजार 670 लीटर वाॅश नष्ट