24 News Update उदयपुर। लघु उद्योग भारती उदयपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण और संगठनात्मक सुदृढ़ता को समर्पित दो महत्त्वपूर्ण आयोजन 25 जुलाई को सम्पन्न हुए। पहला कार्यक्रम कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र में पौधारोपण के रूप में आयोजित हुआ, जबकि दूसरा आयोजन बाबूजी जोधपुर पैलेस होटल में कार्यकारिणी परिचय एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठक के रूप में सम्पन्न हुआ।प्रदेश मीडिया प्रमुख तरुण दवे ने बताया कि यह आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और संगठनात्मक ऊर्जा का जीवंत उदाहरण रहा। कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र स्थित दा सॉल्यूशंस एंड सर्विसेज एवं एनएनटीएस इंडस्ट्रीज परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया। यह आयोजन कलड़वास इकाई की पहल पर सम्पन्न हुआ, जिसका समन्वय मुकेश मुनोत ने किया और नेतृत्व बाबू सिंह राजपुरोहित ने संभाला।बाबूजी जोधपुर पैलेस में आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रांत एवं इकाई स्तर के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चित्तौड़ प्रांत प्रभारी पवन गोयल, प्रांत अध्यक्ष महेश हुरकट, प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता, प्रांत संयुक्त सचिव अभिजीत शर्मा, प्रांत स्वयंसिद्धा प्रभारी रीना राठौड़ तथा राजसमंद इकाई अध्यक्ष संदीप श्यामसुखा की विशेष उपस्थिति रही।बैठक में संगठन के कार्यों, भावी योजनाओं और लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने कार्यकारिणी को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने का आह्वान किया।प्रांत अध्यक्ष महेश हुरकट ने आग्रह और दुराग्रह से परे सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी, वहीं प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने 10 अगस्त तक 200 नव सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया और कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। महानगर सचिव शुभम डांगी ने मंच संचालन किया।बैठक के दौरान महानगर इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा द्वारा 17 नए सदस्यों के फॉर्म और चेक प्रदेश अध्यक्ष को सौंपे गए। बैठक में उदयपुर महानगर इकाई की कार्यकारिणी के विस्तार की औपचारिक घोषणा की गई। इसमें उपाध्यक्ष पद पर अभिमन्यु सिंह, रविकांत शर्मा, हरिओम पालीवाल, रोबिन सिंह, हेमन्त जैन, सह सचिव पद पर पवन कोठारी, सूचना इकाई (मीडिया) पद पर डॉ. अवनीश व्यास, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पीयूष सुखवाल, हमराज सिंह, कैलाश शर्मा, आदर्श जैन , संदीप पानेरी, डॉ. चर्चिल जैन, मुकेश गुरानी जोड़े गए। संगठन के आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी योजना एवं समन्वय के लिए संदीप श्यामसुखा को उदयपुर महानगर इकाई का प्रभारी तथा राकेश वर्डिया को सह प्रभारी मनोनीत किया गया।स्टोन मार्ट 2026 की तैयारिया भी शुरू —लघु उद्योग भारती द्वारा आगामी स्टोन मार्ट 2026 की तैयारियों के अंतर्गत राजसमंद-उदयपुर ज़ोन के लिए कपिल सुराणा को ज़ोन प्रभारी तथा मुकेश सिन्हा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जीवन को हमेशा प्रतियोगिता में बनाए रखें : प्रशांत अग्रवाल अबकी बार, उदयसागर पार, दोपहर 3ः40 बजे विधायक फूलसिंह मीणा ने खोले गेट, गेज 22 फीट,,,देखें और कहां कितनी हुई बारिश…