Site icon 24 News Update

एल. के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर का कक्षा 10 (AISSE) में 100% परिणाम, रोहन दयालवाल (96.2%) प्रथम

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) एल. के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, निबाहेड़ा का कक्षा 10 (AISSE) सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय ने इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। कुल 116 विद्यार्थियों में से 103 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 13 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। साथ ही, अधिकांश विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निधि शर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए बताया कि रोहन दयालवाल (96.2%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भव्यराज सिंह सोलंकी एवं गौरांग पंचोली (94.2%) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मानस्वी जैन (93.4%) तृतीय स्थान पर रहे।
उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Exit mobile version