Site icon 24 News Update

किसना ने उदयपुर में लॉन्च किया अपना नया एक्सक्लूसिव शोरूम

Advertisements

24 News Update उदयपुर। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उदयपुर में शक्ति नगर, मेन रोड स्थित अपने छठे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर हाउस ऑफ मेवाड़ के 77वें संरक्षक श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी और हरि कृष्ण ग्रुप के फाउंडर एंड एमडी घनश्याम ढोलकिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह लॉन्च ब्रांड के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस भव्य उद्घाटन के अवसर पर किसना ने एक विशेष उद्घाटन ऑफर पेश किया है, जिसके तहत केवल लॉन्च के दिन डायमंड ज्वेलरी पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही, फेस्टिव सीजन के तहत ‘अक्षय हैप्पीनेस कैंपेन’ के अंतर्गत ‘द बिगेस्ट फेस्टिव ऑफर’ की भी घोषणा की गई है, जिसमें डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पर कई आकर्षक ऑफर्स शामिल हैं, जिससे ग्राहक उत्सव के दौरान खरीदारी का भरपूर आनंद ले सकें।
इस ऑफर के अंतर्गत डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 40 प्रतिशत और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, चयनित खरीदारी पर ग्राहकों को 10 ग्राम और 20 ग्राम के सिल्वर कॉइन मुफ्त दिए जा रहे हैं, साथ ही पुराने सोने पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू का लाभ भी मिलेगा। ग्राहकों के शॉपिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही डबल रेट प्रोटेक्शन का लाभ भी मिलेगा, जिसके तहत ग्राहक केवल 25 प्रतिशत डाउन पेमेंट देकर सोने की कीमत लॉक कर सकते हैं। डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर एक्सक्लूसिव गिफ्ट वाउचर भी उपलब्ध हैं, जो इस फेस्टिव सीजन को और खास बनाते हैं।
इस अवसर पर घनश्याम ढोलकिया, फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, हरि कृष्णा ग्रुप ने कहा कि उदयपुर में हमारे नए शोरूम के लॉन्च के साथ हमें ‘द बिगेस्ट फेस्टिव ऑफर’ प्रस्तुत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह पहल ‘हर घर किसना’ के हमारे विजन की दिशा में एक और कदम है, जिसके माध्यम से हम हर भारतीय परिवार तक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी को सुलभ बनाना चाहते हैं।
पराग शाह, सीईओ, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कहा कि उदयपुर अपनी समृद्ध विरासत और उत्कृष्ट कारीगरी के प्रति गहरी सराहना के लिए जाना जाता है। यह शहर किसना के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। यह नया शोरूम ग्राहकों को लग्जऱी और सहज शॉपिंग अनुभव के साथ-साथ शानदार फेस्टिव ऑफर्स प्रदान करेगा।
शोरूम के पार्टनर्स वरुण मुर्डिया, दीप्ति मुर्डिया, कुणाल बागरेचा और अंकिता बागरेचा ने कहा कि हम उदयपुर में किसना के साथ साझेदारी कर बेहद उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि यह शोरूम अपने आकर्षक ऑफर्स, भरोसे और बेहतरीन डिजाइनों के साथ ग्राहकों को एक शानदार अनुभव देगा और प्रीमियम ज्वेलरी को और अधिक सुलभ बनाएगा।
सामाजिक जिम्मेदारी के तहत किसना ने इस लॉन्च के दौरान जरूरतमंदों के लिए फूड डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव का आयोजन किया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में सफाई अभियान और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

Exit mobile version