Site icon 24 News Update

अपहरण कर फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने टॉप-10 वांछित को दबोचा

Advertisements

उदयपुर, 1 मई। उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे टॉप-10 वांछित आरोपी पोपट उर्फ पप्पूलाल पारगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मामले में पूछताछ जारी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल तथा वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में झाड़ोल थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को झाड़ोल थाना क्षेत्र के तलाई निवासी अम्बालाल पुत्र राजमल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। प्रार्थी ने बताया कि 14 मार्च को वह मोटरसाइकिल से गोराणा बाजार सामान खरीदने गया था। वहां उसकी मुलाकात परिचित भेरा उर्फ भेरिया वडेरा से हुई। भेरा उसे बहाने से अपने साथ ले गया, जहां पहले से 10-12 युवक मोटरसाइकिलों पर मौजूद थे।

आरोपियों ने अम्बालाल को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया तथा उसके साथ मौजूद साथियों बलवीर और मनीष को तलवार और चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की और उसके मोबाइल फोन से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करवाए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित के पिता को फोन कर उनसे भी फिरौती के रूप में रकम ट्रांसफर करवाई। वारदात के बाद आरोपी उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को किया था गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों—

को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पोपट उर्फ पप्पूलाल पारगी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

तकनीकी व आसूचना तंत्र से मिली सफलता

पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्यों तथा लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी की तलाश की। आखिरकार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसका अपराध में शामिल होना सामने आया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

कार्रवाई में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के साथ हैड कांस्टेबल रमेश कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र गवारिया, बालकृष्ण तथा सुखदेव की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version