24 News Update खारवाल खारोल समाज समिति कोटा संभाग,के पदाधिकारीयो ने बुधवार को समाज के संभागीय अध्यक्ष- सत्यनारायण खारवाल के साथ कोटा विकास प्राधिकरण के सचिव से मुलाकात की संभाग समिति के महामंत्री – रामू खारवाल ने बताया कि कोटा शहर मे समाज छात्रावास निर्माण के लिए सरकार से रियायत दर पर समाज छात्रावास निर्माण के लिए समाज संस्था के नाम चिन्हित की गई 1500 वर्ग मीटर भूमि जल्द समाज संस्था को आवंटित करवाने के संबंध मे समिति पदाधिकारीयो ने कोटा विकास प्राधिकरण के सचिव से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। सरकारी गाइडलाइन अनुसार प्रोजेक्ट लागत की 30% राशि समाज संस्था के बैंक खाते में जमा करवाने बाबत समिति पदाधिकारीयौ ने यूआईटी कैंटीन में बैठक करके आपसी सहयोग से तुरंत 40 लाख की सहयोग राशि एकत्रित कि ओर सहयोग राशि को समाज समिति के बैंक खाते मे जमा करने का प्रस्ताव पारित किया। संभागीय अध्यक्ष – सत्यनारायण खारवाल ने बताया की कोटा शहर मे समाज छात्रावास की स्थापना के लिए देशभर से समाजजन प्रतिबद्ध है। छात्रावास का निर्माण समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जिससे समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा नगरी मे शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा प्राप्त होगी। समिति के सरंक्षक पूर्व सरपंच रामरतन खारवाल कहा कि दूर दराज अंचलों से समाज के विद्यार्थी कोटा मे शिक्षा ग्रहण के लिए आते है। लेकिन उन्हें रहने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है। छात्रावास निर्माण से समाज के विद्यार्थियों को रहने के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक आवास की सुविधा मिलेगी हम समाज के भामाशाहों और दानदाताओं के सहयोग से समाज के विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने का प्रयास करेंगे। समाज प्रतिनिधि मंडल मे संभागीय अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल, संरक्षक- रामरतन खारवाल बोरखंडी, महामंत्री- रामूजी खारवाल, कोषाध्यक्ष- ओमप्रकाश खारवाल, जिला अध्यक्ष- रमेशचंद्र डोडिया संगठन मंत्री- बालचंद खारवाल, युवा संगठन जिला अध्यक्ष- निर्मल खारोल, सचिव- रामनाथ खारवाल सह-सचिव-रमेशचंद खारवाल जगन्नाथपुरा, एवं समिति के अन्य सदस्य और पदाधिकारी शामिल थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading