24 News Update उदयपुर। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम फिर से नींद से जागा है। अबकी बार फिर कार्रवाई की गई है। निगम नियमित अंतराल पर कार्रवाई करता है। याने पहले जहां अतिक्रमण होते हैं वहां पर कोई ऐसा बंदोबस्त स्थायी रूप से करता ही नहीं है कि हमेशा के लिए अतिक्रमण ही ना हों। ऐसे में होता ये है कि एक ही जगह पर सालों साल तक कार्रवाइयां चलती रहती है। वहीं सड़क किनारे फैला सामान, दुकानों के बाहर पसरा सामान, टिनशेड, ठेले आदि आदि कार्रवाइयां निगम के दस्तों को बड़ी सुहाती है। मगर इसमें बार बार जनता का पैसा बर्बाद होता है। जनता पूछती है कि निगम के दस्ते अगर शिद्दत से ठान लें व केवल एक दिन में शहर का एक फेरा लगा ले तो अतिक्रमण वैसे ही नहीं होंगे। वीडियो बनाकर भी चालान किया जा सकता है। लाव लश्कर लेकर निकलने और खबरें जारी करने से कुछ होना जाना नहीं है।गुरुवार को टाउन हॉल लिंक रोड क्षेत्र में निगम की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर रखे सामान को जब्त किया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी ने किया। टीम ने सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण कर रखे 7 कूलर, 1 एसी तथा 1 वॉशिंग मशीन को जब्त किया। बताया गया कि यह सामान दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखकर प्रदर्शित किया गया था, जिससे आमजन की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही थी।निगम अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर एसपी योगेश गोयल का तबादला, डॉ. अमृता दुहन होंगी जिले की नई पुलिस अधीक्षक पैसिफिक कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन, पैसिफिक डेंटल कॉलेज देबारी बना विजेता