24 News Update उदयपुर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक अहम निर्णय लिया है। खजुराहो–उदयपुर सिटी–खजुराहो प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा को अब बिजयनगर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान किया गया है। यह ठहराव आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा, जिससे बिजयनगर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस ठहराव से न केवल यात्रा अधिक सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
ट्रेन संख्या 19665 का समय
गाड़ी संख्या 19665, खजुराहो–उदयपुर सिटी प्रतिदिन एक्सप्रेस
दिनांक: 08 जनवरी 2026 से
बिजयनगर आगमन: रात 02.04 बजे
प्रस्थान: 02.06 बजे
ट्रेन संख्या 19666 का समय
गाड़ी संख्या 19666, उदयपुर सिटी–खजुराहो प्रतिदिन एक्सप्रेस
दिनांक: 08 जनवरी 2026 से
बिजयनगर आगमन: रात 02.00 बजे
प्रस्थान: 02.02 बजे
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.