24 News Update उदयपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के दूसरे दिन फतहसागर की पाल पर कायकिंग और केनोईग प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रातःकालीन सत्र में किया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन, आशिवर्चन और पुरस्कार वितरण हेतु कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों में पुनित शर्मा, जिला सांख्यिकी अधिकारी; पार्थ शर्मा, कोषाधिकारी, जिला कलेक्ट्रेट; नरेन्द्र भूरिया, खेल प्रबंधक, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद; सुधीर बक्सी, सचिव, राजस्थान बैडमिंटन संघ; भगवान वैष्णव, अध्यक्ष, राजस्थान कायकिंग एवं केनोईग संघ; दिलीप सिंह चौहान, सचिव, राजस्थान कायकिंग एवं केनोईग संघ; तुषार मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता; गिरधारी सिंह चौहान, तीरंदाजी प्रशिक्षक और परिषद के प्रशिक्षक शामिल रहे।जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि आज सुबह 9 बजे 500 मीटर की दौड़ में पुरूष वर्ग में कायकिंग-1 में निंगोबम मंजीत मीटी (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी) ने स्वर्ण पदक, योगेश सिंह (पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियाला) ने रजत पदक और विशाल गोस्वामी (लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी) ने कांस्य पदक जीता। केनोईग 1 में टोगब्रम रोशन सिंह, गुरूकाशी यूनिवर्सिटी ने स्वर्ण पदक, अल्पेश सुभाष, सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी ने रजत पदक, और आदर्श किशनकुट्टे, यूनिवर्सिटी ऑफ केरला ने कांस्य पदक हासिल किया। कायकिंग 2 में के. याईफाटोबी देवी और आचल कचरू साहरे (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी) ने स्वर्ण पदक, कुलसुम और पुष्पा यादव (पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़) ने रजत पदक तथा दिप्ती और जशमीन (पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियाला) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।केनोईग 2 में मोइरंगथेम सोफिया देवी और सलाम चाओबा देवी (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी) ने स्वर्ण पदक, निकी और अनु (पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़) ने रजत पदक, जबकि अनुष्का सन्तोष, अम्बेडकर, संस्कृति सोमनाथ सिन्दे (सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी) ने कांस्य पदक जीता। कायकिंग 4 में मैरेम्बम लचेन्बा, साहिल देसवाल, निंगोबम मंजीत मीटी और देव चौधरी (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली) ने स्वर्ण पदक, लक्षवीर सिंह, विशाल डागी, मंयक शर्मा और इन्द्रराज कुमार (गुरूनानक यूनिवर्सिटी, अमृतसर) ने रजत पदक, जबकि लवकुमार और शुभम, मनवीर सिंह और रोहित (पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि अगले दिनों प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी और सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिस्पर्धा जारी रखेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में सांसद खेल महोत्सव के पोस्टर और टी-शर्ट का विमोचन, प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना उदयपुर में नुपूर सेनन की शादी की हलचल, स्टेबिन बेन के साथ बंधेंगे सात फेरे