24 News Update उदयपुर। शहर के रेती स्टैंड क्षेत्र में बस संचालकों की हड़ताल के दौरान एक ट्रैवल्स संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस थाना हिरणमगरी ने दो आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 115(2) तथा 3(5) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यह रिपोर्ट शिवनारायण सिंह (70) पुत्र रामकिशन सिंह, निवासी मकान नंबर M-6, एलआईसी रोड, सब सिटी सेंटर, रेती स्टैंड, थाना हिरणमगरी, उदयपुर ने थाने में रिपोर्ट दी। हड़ताल के इतने दिनों बाद एफआईआर दर्ज होना चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस अब इस मामले के विभिन्न पक्षों की जांच कर रही है। हड़ताल के दिन हुई घटनाप्रार्थी ने बताया कि उनका कल्याण मयूर ट्रावेल्स नाम से रेती स्टैंड पर कार्यालय है। 25 मार्च 2026 को बस संचालकों की हड़ताल चल रही थी। इसी दौरान प्रिया ट्रावेल्स की एक बस हैदराबाद से चलकर उनके कार्यालय के सामने आकर खड़ी हुई और यात्री बस से उतर रहे थे। उसी समय पास ही स्थित सूर्यवंशी ट्रावेल्स के कार्यालय के संचालक शक्ति सिंह खरबड़ बस के पास आए और वहां पर खड़ी बस की चाबी निकाल ली। जब शिवनारायण सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि शक्ति सिंह के भाई गजेंद्र सिंह खरबड़ भी वहां पहुंच गए। दोनों ने मिलकर उनके ऊपर कपड़ा डालकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उनके शरीर पर चोटें आईं और उनका चश्मा भी टूट गया। पत्नी, बेटी और ड्राइवर ने किया बीच-बचावघटना के समय कार्यालय में मौजूद उनकी पत्नी मीनाक्षी और बेटी पूर्वा कंवर शोर सुनकर बाहर आईं। साथ ही बस चालक लालसिंह और मुकेश भी दौड़कर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें आरोपियों से छुड़ाया। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपियों ने बस में मौजूद ड्राइवरों के साथ भी मारपीट की और माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। दो आरोपी नामजदरिपोर्ट में दो आरोपियों को नामजद किया गया है —शक्ति सिंह, निवासी हिरणमगरी, उदयपुरगजेंद्र सिंह, निवासी हिरणमगरी, उदयपुर Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा; आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज उदयपुर पुलिस ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, अपराध और अवैध गतिविधियों की दे सकेंगे गोपनीय सूचना