पूर्व में तीन साथी हो चुके गिरफ्तार, गुजरात-सिरोही में काट रहा था फरारी24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवर्धनविलास पुलिस ने 10 माह से फरार चल रहे एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह आरोपी उदयपुर शहर समेत सिरोही व पाली जिलों में 15 से अधिक नकबजनी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी पर एक प्रकरण में स्थाई वारंट भी लंबित था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के सुपरविजन एवं वृताधिकारी गिर्वा श्री सूर्यवीर सिंह राठौड़ के निर्देशन में थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्यवाही की।गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के इन्द्रा कॉलोनी निवासी कालू उर्फ काला लण्डी (पुत्र भैरू कालबेलिया, उम्र 23 वर्ष) को थाना प्रकरण संख्या 362/2024 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता में गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी पिछले 10 माह से गुजरात व सिरोही क्षेत्र में फरारी काट रहा था।पूछताछ में आरोपी ने उदयपुर जिले के सविना, भुपालपुरा, प्रतापनगर, अम्बामाता, हिरणमगरी, हाथीपोल सहित पाली व सिरोही जिलों में 15 से अधिक नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। 11 सितंबर 2024 को प्रार्थी मोहनलाल लौहार (लव-कुश मोटर गैराज, गमेरबाग) ने रिपोर्ट दी थी कि रात्रि में अज्ञात चोर गैराज में सेंध लगाकर 12 गाड़ियों की बैटरियां, 15 एलॉय व्हील्स, डेंटिंग टूल्स, पुराने पार्ट्स, म्यूजिक सिस्टम, डीवीआर, राउटर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी का अनुमानित मूल्य ₹3 लाख आँका गया था।पुलिस कार्रवाईपुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर करीब 25 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें हिस्ट्रीशीटर भंवर उर्फ भोमिया की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ में उसने अपने साथी अंकित उर्फ कालू, रोशन उर्फ तितर व कालू उर्फ काला लण्डी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पहले तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि काला लण्डी फरार था।पूर्व में गिरफ्तार आरोपीभंवर उर्फ भोमिया (पुत्र रमेश कालबेलिया), निवासी इन्द्रा कॉलोनी, गोवर्धनविलासअंकित उर्फ कालू उर्फ दिता (पुत्र नारायण कालबेलिया), निवासी पूर्बिया कॉलोनी, मल्लातलाईरोशन उर्फ तितर (पुत्र बाबूलाल), निवासी इन्द्रा कॉलोनी, गोवर्धनविलास गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्डकालू उर्फ काला लण्डी के विरुद्ध नकबजनी, मारपीट व छेड़छाड़ जैसे 3 प्रकरण पूर्व में दर्ज हैं। पुलिस टीमइस सफल कार्रवाई में सउनि श्री मनोहर सिंह, हैडकानि श्री मोहनलाल, कानि श्री दिनेश सिंह, अंकित सिंह, सुरेन्द्र सिंह, हेमंत कुमार, जितेन्द्र सिंह व साइबर सैल से श्री लोकेश रायकवाल की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल ने इस कार्यवाही पर टीम को बधाई देते हुए शेष वारदातों की कड़ियों को जोड़कर अनुसंधान जारी रखने के निर्देश दिए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पटवारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा, जमीन के बंटवारे के नाम पर की थी मांग पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर पहाड़ा में 16 दिवसीय शांति विधान प्रारंभ