24 News Update जोधपुर। पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद जोधपुर हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के मद्देनजर जोधपुर एयरपोर्ट से सभी यात्री उड़ानें 10 मई तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। बुधवार को 9 फ्लाइट्स कैंसिल की गईं। इस अवधि में विमान यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जो अनजाने में एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों की मदद करेगी।सीमावर्ती क्षेत्रों का दौराजोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार भी बुधवार दोपहर सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे पर निकले हैं, ताकि सुरक्षा स्थिति का आकलन किया जा सके।फाइटर जेट्स की गूंज से बढ़ा कौतूहलमंगलवार देर रात जोधपुर के आसमान में फाइटर जेट्स की आवाज गूंजती रही, जिससे स्थानीय निवासियों में कौतूहल की स्थिति बन गई। बाद में पता चला कि यह भारत की एयर स्ट्राइक के बाद की तैयारी का हिस्सा था, जिसके तहत सामरिक हवाई अभ्यास किए जा रहे हैं।रूट मार्च और सुरक्षा बढ़ाईजोधपुर पुलिस भी पूरी रात अलर्ट मोड पर रही। एडीसीपी नाजिम अली की अगुवाई में पुलिस टीमों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से सतर्क और जिम्मेदार बने रहने की अपील की है।यात्रियों के लिए राहत की घोषणाएयर इंडिया ने भी 10 मई तक जोधपुर, जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए सभी उड़ानों को रद्द करने की पुष्टि की है। इस अवधि में यात्रा के लिए टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पुनर्निर्धारण शुल्क पर एकबार छूट या टिकट रद्दीकरण पर पूरी राशि रिफंड का विकल्प दिया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation SSC-GD परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: वॉशरूम में की कैंडिडेट की अदला-बदली, डमी को एग्जाम में बैठाया; TCS के दो कर्मचारी गिरफ्तार अजमेर अलर्ट पर, किशनगढ़ एयरपोर्ट तीन दिन बंद