Site icon 24 News Update

जे.के.सीमेंट की पहल से मांगरोल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन संपन्न!

Advertisements

24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख) जे.के. सीमेंट वर्क्स लिमिटेड, निम्बाहेड़ा एवं मांगरोल के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के निर्देशन पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (ब्ैत्) के अंतर्गत ग्राम पंचायत मांगरोल, निम्बाहेड़ा ब्लॉक, जिला चित्तौड़गढ़ में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
जे.के. सीमेंट द्वारा ग्रीन पहाड़ी फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप में स्पर्श प्रोजेक्ट को इंप्लीमेंट करने के लिए आयोजित ग्राम मांगरोल मे इस मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कार्यक्रम जे.के.सीमेंट के इनिशिएटिव स्पर्श के अंतर्गत किया गया था जिसका उद्देश्य सैनिटरी नैपकिन उपक्रम के मध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर देना और स्वास्थ्य के प्रति आगामी आने वाले समय मे 40 से अधिक गांव और निंबाहेड़ा नगरपरिषद मे स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता विशेषकर माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता है ।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ जे.के. सीमेंट मांगरोल के टेक्निकल हेड मुरली लड्ढा , जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा एवं मांगरोल के एच. आर. हेड प्रभाकर मिश्रा, मांगरोल सरपंच गोपाल रूल, भुवनेश सिंह – हेड आई. आर और राहुल कुमार हेड सी.एस.आर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मे जनरल फिजिशियन और गायनिक डॉक्टर की व्यवस्था अनेक टेस्ट और फ्री मेडिसिंस दिए गए।कार्यक्रम से 150 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। प्रत्येक लाभार्थी को व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां भी पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की गईं। ग्रामीण महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने इस शिविर का लाभ उठाया। ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए जे.के.सीमेंट के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा जताई।

Exit mobile version