24 News Update. उदयपुर। झाड़ोल थाना क्षेत्र में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। झाड़ोल निवासी विजय पुत्र केरीगा ने 29 सितम्बर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 सितम्बर की रात करीब 11 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी, जो सुबह 4 बजे तक गायब हो गई। इस पर प्रकरण संख्या 171/2024, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रकरण में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। अब बचे हुए आरोपी भगवती लाल पुत्र शंकरलाल निवासी दमाणा, पिपलीमाला, थाना झाड़ोल को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल, पुलिस उप अधीक्षक वृत्त झाड़ोल श्री नैत्रपाल सिंह के सुपरविजन में, थानाधिकारी झाड़ोल श्री फैलीराम मीणा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और आसूचना के आधार पर भगवती लाल को पकड़ने में सफलता पाई। फिलहाल आरोपी से अग्रिम अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:श्री फैलीराम मीणा, थानाधिकारी झाड़ोलश्री दिनेश कुमार, सहायक उप निरीक्षकश्री जयवीर, सहायक उप निरीक्षकश्री भूराराम, कांस्टेबल (क्रमांक 3073)श्री जितेन्द्र, कांस्टेबल (क्रमांक 3359)श्री ओमप्रकाश, कांस्टेबल (क्रमांक 1173)श्री गोविन्द कुमार, कांस्टेबल (क्रमांक 1360) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation माण्डवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर के पास से 5.540 किलो गांजा जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी पूर्व में भी वांछित फतहसागर के मुंबईया बाजार से हटाया अतिक्रमण, निगम की सख्त कार्रवाई, आयुक्त अभिषेक खन्ना बोले – हरियाली अमावस्या जैसे आयोजनों से पहले शहरवासियों का सहयोग जरूरी