Site icon 24 News Update

बड़े धूमधाम से मना श्री राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा कविता पारख। जे.के. सीमेंट परिसर में श्री राधा कृष्ण मंदिर में आज जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के अध्यक्ष विकास सरावगी ने बताया जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के मार्गदर्शन में जन्माष्टमी के के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य एवं आकर्षक रोशनी और फूलों की सजावट की गई और श्री कृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक झांकियां बनाई गई। जन्माष्टमी को सुबह विधि विधान के साथ यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने श्री राधा कृष्ण मंदिर में सपत्नीक पूजा अर्चना की। शाम को उपखंड अधिकारी विकास पंचोली के मुख्य अतिथि में भजन कलाकार मंदसौर से हर्षिता कड़ोतिया,चित्तौड़गढ़ से भावेश कुमावत,निम्बाहेड़ा से अखिलेश ठाकुर, जे.के. सीमेंट से रवि पाटीदार के सुमधुर भजनों के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रभु भजनों की मधुर धुन पर जे.के. सीमेंट के अधिकारीगण मंत्र मुग्ध होकर भजनों पर झूमने नाचने से अपने आप को नहीं रोक पाए। भजन संध्या के दौरान अधिकारियों के साथ आम जन भी झूम झूम के नाचा और भजन संध्या का जम के लाभ लिया।
इससे पूर्व भजन संध्या के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी विकास पंचोली का जे.के.सीमेंट की यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने ऊपरना ओड़ा कर स्वागत अभिनंदन किया। आयोजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल,कमर्शियल हेड रविन्द्र गर्ग, टेक्निकल हेड राजेश सोनी, मुरली मनोहर लढ़ा,माइंस हेड यतेंद्र शर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव कॉर्पारेट सेफ्टी हेड, विकास कुमार सरावगी वरिष्ठ प्रबंधक लेखा ,दुष्यंत चौहान सिक्योरिटी हैड सतीश शर्मा सहायक प्रबंधक मैकेनिकल विभाग,अजय दशोरा उद्यानिकी विभाग,तेज सिंह इलेक्ट्रिकलसहित बड़ी संख्या में जे.के. सीमेंट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के अध्यक्ष विकास सरावगी ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ का इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

Exit mobile version