24 News Update उदयपुर। गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन मंदिर प्रांगण में शनिवार को जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रातः मंगला आरती से ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर रात तक बढ़ता ही गया। दिनभर हरे राम-हरे कृष्ण कीर्तन गूंजते रहे और श्रद्धालुओं को फलाहारी प्रसाद वितरित किया गया।पंचामृत अभिषेक और शोभायात्रासायंकाल पुणे से पधारे श्यामानंद गौर प्रभु ने भगवान के जन्मोत्सव प्रसंगों की कथा सुनाई। शोभायात्रा के रूप में भगवान को नाचते-गाते मुख्य मंच तक लाया गया, जहां ब्रह्मचारी वैष्णवों ने राधाकृष्ण का पंचामृत व पुष्पों से अभिषेक किया। इस्काॅन के बच्चों ने कृष्ण लीलाओं पर आधारित नाटिकाओं और नृत्यों से दर्शकों का मन मोह लिया। हरे कृष्ण मेले में लगे विभिन्न काउंटर-स्टॉल्स पर भी भक्तों ने खूब आनंद लिया। जर्मनी से आई 6 वर्षीय फियांशी ने आंखों पर पट्टी बांधकर राधारानी की बिंदी लगाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि ने सभी को चकित कर दिया।भक्ति का उल्लासभक्तों ने अपने हाथों से लड्डू गोपाल को झूला झुलाया। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक रूप धारण कर सबका मन मोह लिया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव महाआरती के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दस हजार पकवानों का छप्पन भोग धराया गया और सैकड़ों भक्तों ने महाआरती के दर्शन किए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डबोक पुलिस की कार्यवाही : युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार आयकर कर्मचारी महासंघ उदयपुर के चुनाव संपन्न