24 News Update जयपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। रेलवे द्वारा बेडच स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण जयपुर–उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इस तकनीकी कार्य का असर मंगलवार को संचालित होने वाली विशेष ट्रेन पर पड़ेगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09721 जयपुर–उदयपुर सिटी स्पेशल जो दिनांक 10 फरवरी 2026 को जयपुर से रवाना होगी, वह अपने निर्धारित गंतव्य उदयपुर सिटी तक नहीं जाएगी। यह रेलसेवा चंदेरिया स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन को पुनः सामान्य किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तीर्थ यात्रा मातम में बदली: हाईवे पर ट्रेलर ने महिला पर्यटक को कुचला उदयपुर से इवेंट शूट कर लौट रहे 2 फोटोग्राफरों को हाईवे पर लूटा