उदयपुर, 15 फरवरी। राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित 14वीं राजस्थान राज्य सीनियर एवं मास्टर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आज राजस्थान महिला विद्यालय के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। टीम चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में जयपुर ने खिताब अपने नाम किया, जबकि अलवर की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में अजमेर ने टीम चैंपियनशिप जीती और जयपुर की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में अजमेर के अजय राज गुर्जर को ‘स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ राजस्थान’ तथा अजमेर की पायल चौहान को ‘स्ट्रॉन्ग वूमेन ऑफ राजस्थान’ घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर देहात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भंवर सिंह पवार रहे। अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव खुबीलाल मेनारिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में उद्यमी एवं समाजसेवी उर्वशी सिंघवी, IIM उदयपुर की प्रशासनिक अधिकारी शानू लोढ़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक जालम चंद जैन, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के पूर्व मुख्य खेल अधिकारी गजेंद्र सिंह राठौड़, चेंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर के उपाध्यक्ष सुखलाल साहू, राजस्थान स्ट्रेंथलिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्रेश सोनी तथा जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर के सचिव गिरधारी सिंह चौहान उपस्थित रहे।प्रारंभ में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू एवं आयोजन सचिव विनोद साहू ने अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता परिणाम – महिला वर्ग आयोजन सचिव विनोद साहू ने बताया कि महिला वर्ग में पदक इस प्रकार रहे— 47 किग्रा: पायल चौहान (अजमेर) स्वर्ण, मानसी रावत (उदयपुर) रजत, प्रियंका पंवार (चित्तौड़गढ़) कांस्य 52 किग्रा: अंशु वर्मा (अजमेर) स्वर्ण, ऐश्वर्या सोनी (अलवर) रजत, शिवानी सिंह रावत (अजमेर) कांस्य 57 किग्रा: आकांक्षा कुमावत (जयपुर) स्वर्ण, ममता (जयपुर) रजत, तृप्ति चौधरी (अजमेर) कांस्य 63 किग्रा: माया (चित्तौड़गढ़) स्वर्ण, साक्षी सोनी (अलवर) रजत, सकीना मुंशी (बांसवाड़ा) कांस्य 69 किग्रा: लिसा थापा (जयपुर) स्वर्ण, ज्योति चौहान (जैसलमेर) रजत, शालिनी महावर (अजमेर) कांस्य 76 किग्रा: रजनी कुमावत (भरतपुर) स्वर्ण, हेमा कृपलानी (भीलवाड़ा) रजत, रवीना (अलवर) कांस्य 84 किग्रा: सरिता कुमारी सैनी (जयपुर) स्वर्ण, किरण रामचंदानी (अलवर) रजत, प्राची खुबचंदानी (उदयपुर) कांस्य 84 किग्रा से अधिक: रुखसाना बानो स्वर्ण, विशाखा पंचोली (अजमेर) रजत, दिशा सिसोदिया (उदयपुर) कांस्य प्रतियोगिता परिणाम – पुरुष वर्ग 83 किग्रा: दीपक कुमार (भीलवाड़ा) स्वर्ण, लग्नेश कावंत (जयपुर) रजत, विशाल प्रजापत (उदयपुर) कांस्य 93 किग्रा: अजय राज गुर्जर (अजमेर) स्वर्ण, जयकीरत सिंह (टोंक) रजत, मंदीप सिंह (गंगानगर) कांस्य 105 किग्रा: मनदीप सिंह (गंगानगर) स्वर्ण, संदीप कुमार यादव (अलवर) रजत, अमृतपाल सिंह (अलवर) कांस्य 120 किग्रा: हरदीप सिंह (अलवर) स्वर्ण, अभय प्रताप सिंह (जयपुर) रजत, हर्ष आहूजा (अलवर) कांस्य 120 किग्रा से अधिक: अजय धामेजा (कोटा) स्वर्ण, रवि कुमार गौतम (जयपुर) रजत, कृष्ण व्यास (गंगानगर) कांस्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान टीम का चयन किया जाएगा, जो अगले माह कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस अवसर पर उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू एवं बीकानेर की रुखसाना बानो को एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ की ओर से सम्मानित किया गया। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जनगणना में ‘आदिवासी आस्था कॉलम’ शामिल करने, आरक्षण, विस्थापन और अरावली संरक्षण को लेकर केंद्र–राज्य सरकारों पर तीखे हमले अंतर-राज्यीय शातिर नकबजन अवैध हथियार सहित गिरफ्तार, 10 वर्षों से फरार, 7 थानों में था वांछित