24 News Upadte उदयपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन कार्यालय पर प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा उपभोक्ता हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला मंत्री नारायण पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता जयप्रकाश भावसार को सर्वसम्मति से महानगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राहक पंचायत संगठन उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में जिला अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राहक पंचायत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा हुआ है। मांगीलाल भोई, फतेहलाल पारिक, नरपतसिंह कुमावत, नरोत्तम गौड़, सत्यनारायण प्रजापत, अशोक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया.


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading