24 News Update उदयपुर। उदयपुर में जैन सोशल ग्रुप ‘विजय’ एवं जैन सोशल ग्रुप ‘संगिनी विजय’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में फागुन की मस्ती, पारंपरिक उल्लास और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में जेएसजी विजय की अध्यक्षा पिंकी मांडावत और जेएसजी संगिनी विजय की अध्यक्षा प्रियंका तलेसरा ने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया। मुख्य संयोजक अरविंद बडाला, संस्थापक अध्यक्ष अनिल नाहर एवं संगिनी की संस्थापक अध्यक्षा मधु खमेसरा की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।समारोह के दौरान ‘नारी गौरव सम्मान’ से समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पिंकी मांडावत, इन्द्रा चोरड़िया और मीना छाजेड़ को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।होली के रंग में रंगे इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। रंजना छाजेड़, निर्मला कोठारी, वेलिका जैन और लतिका जैन ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं भावना सहलोत, संजीता, ट्विंकल, मीना लोढ़ा, रेखा चोरड़िया, ज्योति बोहरा, पूजा बम्ब, अमिता पोरवाल, रानी मेहता और मधु जैन ने भी अपने प्रदर्शन से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।कार्यक्रम का संचालन रचिता मोगरा ने किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में पंकज सियाल, कैलाश मेहता, सुनील बापना और निर्मला बडाला का विशेष सहयोग रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 23 हजार दीपकों से सजेगा ‘चांद’, भगवान झूलेलाल की 600 स्क्वायर फीट भव्य झांकी बनेगी आकर्षण का केंद्र डॉ. अश्विन बने पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक