24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर, अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन मन्दिर की ओर से 27 जून शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा पुरी (ओडिशा) की परम्परा के अनुसार विधि-विधान से सम्पन्न होगी। मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी ने रथयात्रा मार्ग के बारे मे बताया कि-प्रातः ठीक 9 बजे इस्कॉन मन्दिर गगूंकुण्ड से रवाना होकर- नागदा रेस्टोरेंट-यूनिवर्सिटी रोड- यूनिवर्सिटी मुख्य द्वार-बोहरा गणेश जी चोराहा-धूलकोट चोराहा- आयड रोड- आनन्द प्लाजा- यूनिवर्सिटी रोड- नागदा रेस्टोरेंट होते हुए वैष्णव भक्त शहर वासी रथ को रस्से से खींचते हुए वापस इस्कॉन मन्दिर पहुंचेगे। रथोत्सव को लेकर भक्तो मे जबरदस्त उत्साह है।रथयात्रा के मार्ग एंव उनके आसपास क्षेत्र के रहनवासी दुकानदार समाज सेवी तथा गणमान्य नागरिक बढचढ कर भाग ले रहे है। मार्ग मे जगह जगह स्वागत द्वार, जल, मिल्करोज, छाछ, फल, प्रसाद और स्वलपाहर आदि के काउंटर लगाकर सेवा देने के लिए आगे आ रहे है। मायापुर वासी के अनुसार रथोत्सव के पूर्व 22 से 26 जून तक सायंकाल 6ः30 से 9 बजे तक इस्कॉन हनुमानगढ के अध्यक्ष शास्त्र स्वरुप प्रभु के मुखारविन्द से व्यासपीठ से भगवान जगन्नाथ जी के वैशिष्ट्य और रथयात्रा की महिमा का गुणगान कथा के माध्यम से सुनेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुन्दरसिंह भण्डारी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर व्याख्यान माला व सम्मान समारोह 22 को सायरा में एक ही रात हुई तीन वारदातों का 18 घंटे में खुलासा,, 150 किमी पीछा कर पकड़े चोर, दो बाइक-मोबाइल-नकदी बरामद