Site icon 24 News Update

इस्कॉन रथयात्रा के पूर्व होगी जगन्नाथ कथा, प्रातः 9 बजे से विभिन्न मार्गो से रथ खीचेगें शहरवासी

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर, अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन मन्दिर की ओर से 27 जून शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा पुरी (ओडिशा) की परम्परा के अनुसार विधि-विधान से सम्पन्न होगी। मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी ने रथयात्रा मार्ग के बारे मे बताया कि-प्रातः ठीक 9 बजे इस्कॉन मन्दिर गगूंकुण्ड से रवाना होकर- नागदा रेस्टोरेंट-यूनिवर्सिटी रोड- यूनिवर्सिटी मुख्य द्वार-बोहरा गणेश जी चोराहा-धूलकोट चोराहा- आयड रोड- आनन्द प्लाजा- यूनिवर्सिटी रोड- नागदा रेस्टोरेंट होते हुए वैष्णव भक्त शहर वासी रथ को रस्से से खींचते हुए वापस इस्कॉन मन्दिर पहुंचेगे। रथोत्सव को लेकर भक्तो मे जबरदस्त उत्साह है।रथयात्रा के मार्ग एंव उनके आसपास क्षेत्र के रहनवासी दुकानदार समाज सेवी तथा गणमान्य नागरिक बढचढ कर भाग ले रहे है। मार्ग मे जगह जगह स्वागत द्वार, जल, मिल्करोज, छाछ, फल, प्रसाद और स्वलपाहर आदि के काउंटर लगाकर सेवा देने के लिए आगे आ रहे है। मायापुर वासी के अनुसार रथोत्सव के पूर्व 22 से 26 जून तक सायंकाल 6ः30 से 9 बजे तक इस्कॉन हनुमानगढ के अध्यक्ष शास्त्र स्वरुप प्रभु के मुखारविन्द से व्यासपीठ से भगवान जगन्नाथ जी के वैशिष्ट्य और रथयात्रा की महिमा का गुणगान कथा के माध्यम से सुनेंगे।

Exit mobile version