24 News Update उदयपुर। इस्काॅन जगन्नाथ मन्दिर की ओर से रविवार 26 अप्रैल शाम 6 बजे से गगूंकुण्ड सरोवर मे श्री श्री राधा माधव भगवान को नौका में विराजमान कर नौका विहार करवाया जाएगा। मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी दास ने बताया कि गत वर्ष भक्तों की अपार भीड़ को देखते हुए बैसाख की गर्मी मे समुचित सुरक्षित व्यवस्था की गई है। प्रारम्भ में मे भगवान को गाजे बाजे आतिशबाजी, फूलों की वर्षा करते हुए पालकी लाकर नौका में विराजमान कर भव्य श्रृंगार कर आरती होगी। पूरे गगूंकुण्ड को फूलमालाओं गुब्बारों रंग बिरंगी लाईटों से सजाया जा रहा है। मन्दिर के ब्रह्मचारी वैष्णव पुजारी अपने हाथों से नौका की पतवार चलाकर हरे कृष्ण हरे राम हरिबोल जैसे उद्घोष के साथ सरोवर मे भ्रमण करेंगे। हर एक राउण्ड के बाद क्रमश: भोग लगता रहेगा। भक्त लोग नोका विहार के नयनाभिराम रमणीय दर्शन कर फूलों की वर्षा कर अपने हाथों से निर्मित प्रसाद का भोग धराएंगे। इस अवसर का वृन्दावन,दिल्ली, हनुमानगढ,जयपुर एवं सवाईमाधोपुर आदि स्थानों से पधारे ब्रह्मचारी वैष्णवों का सानिन्ध्य प्राप्त होगा। पार्किंग की व्यवस्था मन्दिर और गगूंकुण्ड के यहबाहर खाली स्थान पर की गई है। यह जानकारी मायापुर वासी दास व डाॅ.बालकृष्ण शर्मा ने दी।
इस्काॅन मन्दिर गगूंकुण्ड मे 26 को नोकाविहार, रंगबिरंगी फूलमालाओं, गुब्बारों, लाइटों से होगी सजावट

Advertisements
