24 News Update उदयपुर। इस्कॉन जगन्नाथ मन्दिर की ओर से 4 से14 वर्ष तक के बच्चो के लिए प्रातः 8ः30 से 11ः30 तक ग्रीष्मकालीन शिविर गगूंकुण्ड स्थित इस्कॉन मन्दिर प्रांगण मे लगाया जाएगा। मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी प्रभु ने बताया कि शिविर प्रभारी निमाय प्रिया माता जी के निर्देशन मे छोटे बच्चो के सर्वांगीण विकास को ध्यान मे रखते हुए आयोजित कैम्प मे कला शिल्प, मिट्टी के उपयोगी बर्तन आदि, योग एंव फिटनेस, टाई एंव डाई, टैटू, बिना आग के भोजन,व्यक्तित्व कौशल,मनोरंजक खेल,वेस्ट से सर्वश्रेष्ठ के अलावा नैतिक वैदिक शिक्षाप्रद ज्ञान ध्यान प्रार्थना, वाद्ययंत्र, जुम्बा एंव कठपुतली जैसी अनेक विधाओ का 28 से 1जून तक 5 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। सम्पूर्ण प्रशिक्षण धार्मिक आध्यात्मिक इस्कॉन कृष्ण भावनामृत आधारित निर्दोष मनोरंजक होगा। कैम्प का प्रमुख आकर्षण स्वास्थ्यवर्धक सुपाच्य प्रसाद होगा। निमाय प्रिया के अनुसार रजिस्ट्रेशन मन्दिर प्रांगण मे अथवा 8094444993,9460509519पर सम्पर्क कर करा सकते है।
इस्कॉन ग्रीष्मकालीन कैम्प 28 मई से

Advertisements
