Site icon 24 News Update

सुविवि शिक्षा संकाय में 16 अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आगाज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (सुविवि) के शिक्षा संकाय द्वारा 16 एवं 17 अप्रैल को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार का शुभारंभ 16 अप्रैल को प्रातः 10 बजे बप्पा रावल गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस में होगा। मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत होंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. गोपीनाथ शर्मा (डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन, जैन विश्व भारती इंस्टीट्यूट), प्रो. एस.सी. चौहान (प्रमुख, डी.ई.जी.एस.एन., एनसीईआरटी), प्रो. मदन सिंह राठौड़ (अधिष्ठाता, सामाजिक एवं मानविकी महाविद्यालय, एमएलएसयू), प्रो. मीरा माथुर (निदेशक एवं अधिष्ठाता, एफएमएस), प्रो. प्रतिभा पांडे (अध्यक्ष, शिक्षा संकाय) तथा डॉ. अल्पना सिंह (विभागाध्यक्ष, शिक्षा संकाय) उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र के पश्चात विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देश-विदेश के शिक्षाविद अपने शोध एवं विचार प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी सक्रिय सहभागिता निभाएंगे। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में हंगरी, संयुक्त राज्य अमेरिका तथा भारत के विभिन्न राज्यों और शहरों—गोवा, भुवनेश्वर, नई दिल्ली, अहमदाबाद, कोटा, देहरादून, पंजाब, अयोध्या, बांसवाड़ा, जयपुर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय एवं हरियाणा—से शोध पत्र प्राप्त हुए हैं, जो इस आयोजन की वैश्विक भागीदारी को दर्शाते हैं।

Exit mobile version