Site icon 24 News Update

शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया

Advertisements

कविता पारख

24 News Update निंबाहेड़ा। पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दाष लोगों एवं ऑपरेशन सिंदूर में देश के नाम शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा में राजस्थान नर्सेस एसोसिएशन शाखा निंबाहेड़ा द्वारा सादगी पूर्ण रूप से आधुनिक नर्सिंग संवर्ग की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया। इसके उपरांत नर्सेज दिवस के उपलक्ष में सांवरिया गौशाला निंबाहेड़ा में गायों को हरा चारा खिलाया गया। इस अवसर पर राजस्थान नर्सेस संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश उज्जवल जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा के नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र सिंघवी प्रदेश सचिव मुकेश खंडेलवाल, निंबाहेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश रायवाल, मनीष तोलंबिया चंद्रशेखर सोनी , इंद्रा आर, मंजू सैन,इंदिरा सेन, ममता कुमावत, ममता नायम, भरत मेनारिया, पूरणमल ,भरत पाटीदार, राजेश कुमावत ,भंवर कंडारा,सुशील,नदीम,पंकज कुमावत, विनीत तंबोली, शुभम कुमावत,अंजू,ममता,कविता,मंसूरअहमद,आशा,नयन,सज्जन सिंह,हर्षिता,शिवराम,हाजी,कृष्णा,महिमा, पवन सैन,निरंजन, पूजा मेघवाल, स्नेहा प्रजापति आदि उपस्थित रहे स प्रोग्राम में जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा के पीएमओ डॉ. राघव सिंह ने उपस्थित होकर सभी नर्सेज को शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version