Site icon 24 News Update

भारतीय जैन संघटना यूथ विंग का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : भाविक पोखरना अध्यक्ष मनोनीत

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 21 फरवरी। सेक्टर-4 स्थित एक निजी रिसोर्ट में भारतीय जैन संघटना (BJS) यूथ विंग का वार्षिक अधिवेशन संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व संरक्षक राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य तथा बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन में यूथ विंग अध्यक्ष जय चौधरी ने सदस्यों का स्वागत किया। महामंत्री आयुष वक्तावत ने वर्षभर की गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष भाविक पोखरना ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने यूथ विंग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अल्प समय में उदयपुर इकाई ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय पहचान बनाई है।
मुख्य अतिथि राजकुमार फत्तावत ने संगठनात्मक ढांचे एवं राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने यूथ विंग द्वारा एक ही स्थान पर 777 यूनिट रक्तदान, प्रत्येक माह 15 तारीख को फूड ड्राइव तथा महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर 1008 दुपहिया वाहनों की शोभायात्रा जैसे आयोजनों की प्रशंसा की।
अधिवेशन के दौरान फत्तावत ने आगामी दो वर्षों के लिए भाविक पोखरना को बीजेएस यूथ विंग का अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की तथा उपरणा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। अध्यक्ष पद ग्रहण करते हुए भाविक पोखरना ने आयुष वक्तावत को कार्यकारी अध्यक्ष, भाविन कच्छारा को महामंत्री, सर्वेश जैन को कोषाध्यक्ष तथा यश परमार व जय चौधरी को संरक्षक मनोनीत किया।

सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के 20 दिवसीय आयोजनों में यूथ विंग को महावीर जैन प्रीमियर लीग, 1008 दुपहिया वाहन रैली एवं पांच स्थानों पर फूड ड्राइव का दायित्व सौंपे जाने पर संगठन ने महावीर जैन परिषद का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version