24 News Update जयपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती-2024 के लिए गणित और विज्ञान विषयों के पदों में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। इस आशय का शुद्धि पत्र संख्या 02/2025-26 शुक्रवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।
अब गणित के 90 और विज्ञान के 62 पद होंगे उपलब्ध
आयोग सचिव के अनुसार, पूर्व में जारी विज्ञापन संख्या 14/2023-24 दिनांक 31 जनवरी 2024 और शुद्धि पत्र संख्या 08/2023-24 दिनांक 12 फरवरी 2024 के तहत गणित के 68 और विज्ञान के 47 पद घोषित किए गए थे। अब इनमें क्रमशः 22 और 15 पदों की वृद्धि की गई है, जिससे गणित के कुल पद 90 और विज्ञान के 62 हो गए हैं।
क्या करें अभ्यर्थी?
अभ्यर्थी नवीन वर्गवार वर्गीकरण आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। यह शुद्धि पत्र विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए महत्त्वपूर्ण है, जो गणित और विज्ञान विषय से आवेदन करने की योजना बना रहे हैं। शेष विषयों (संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, सामान्य विज्ञान आदि) के पदों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती-2024 में गणित और विज्ञान विषयों के पदों में बढ़ोतरी गणित में 22 व विज्ञान विषय में 15 पदों की वृद्धि, आयोग ने जारी किया शुद्धि पत्र

Advertisements
