महाराणा प्रताप जैसा शौर्य और समर्पण हो तो भामाशाह स्वतः आ जाते हैं – कटारिया 24 News Update उदयपुर. विज्ञान समिति में महामहिम श्रीमान गुलाब चन्द कटारिया, राज्यपाल-पंजाब एवं प्रशासक केन्द शासित प्रदेश चंडीगढ़, के करकमलों द्वारा आर्य भट्ट विज्ञान चेतना केन्द्र के विस्तार कक्ष का सोमवार शाम लोकार्पण किया गया। यह कक्ष उदयपुर के पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा की सांसद निधि से निर्मित हुआ। इस समारोह के विशिष्ट अतिथि अर्जुन लाल जी मीणा-पूर्व सांसद, उदयपुर एवं विज्ञान समिति के प्रमुख संरक्षक सदस्य के एल बोहरा, ने उपस्थित रहकर लोकार्पण कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। अतिथियों ने कक्ष का अवलोकन किया और कक्ष के लिए निर्धारित रोबोटिक्स एवं AI से संबंधित भावी योजना से अवगत हुए। कुल प्रमुख डॉ के एल कोठारी का हुआ भव्य नागरिक अभिनन्दन :- विगत 66 वर्षों से विज्ञान लोकप्रियकरण तथा समाज सेवा में निरंतर कार्यरत विज्ञान समिति के संस्थापक एवं कुलप्रमुख डॉ के एल कोठारी अपनी सार्थक जीवन यात्रा के नौ दशक पूर्ण कर दसवें दशक में प्रवेश कर रहे हैं। इस अवसर पर उदयपुर की अग्रणी समाज सेवी संस्थाओं की ओर से महामहिम गुलाब चन्द जी कटारिया के मुख्य आतिथ्य में भव्य ‘डॉ के एल कोठारी नागरिक अभिनन्दन’ समारोह विज्ञान समिति परिसर में आयोजित हुआ। महामहिम कटारिया ने विज्ञान विषय के छात्रों के लिए समिति द्वारा किए जा रहे प्रायोगिक विज्ञान शिक्षा संबंधित प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये छात्र भविष्य के सशक्त भारत का निर्माण करेंगे। डॉ कोठारी जैसे समाज सेवी हो तो सेवा के लिए धन की कमी नहीं रहती है, उन्होंने कोठारी साहब की विभिन्न विशेषताओं से अभिभूत होकर उनका गुणानुवाद भी किया। समारोह में सारस्वत वार्ताकार प्रो. बी पी शर्मा, ग्रुप प्रेसिडेन्ट, पेसिफिक युनिवर्सिटीज, उदयपुर, ने डॉ के एल कोठारी के निष्काम कर्मयोगी के रूप में दीर्घकाल से की जा रही सेवाओं की सराहना की तथा विद्यार्थियों में बचपन से ही भारतीय परम्परा और संस्कृति के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा ने विज्ञान समिति के सभी सेवा कार्यों के लिए सदैव सहायता की प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूर्व कुलपति एमपीयूएटी प्रो. उमा शंकर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कोठारी साहब के शतायु होने की कामना की। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति अध्यक्ष डॉ महीप भटनगार ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ के पी तलेसरा ने किया। निष्काम, समाज सेवी एवं दैवीय सम्पदा से परिपूर्ण डॉ के एल कोठारी का नागरिक अभिनन्दन - विज्ञान समिति के साथ महावीर इंटरनेशनल, तेरापंथ सभा, वरिष्ठ नागरिक समिति, तुलसी निकेतन समिति, डॉ. डी.एस कोठारी संस्थान, महावीर विकलांग सहायता समिति, आचार्य भिक्षु आलोक संस्थान, मेवाड़ सहायता समिति, राज. से.नि. कृषि अधिकारी परिषद, एम.बी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद, महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान, अशोक नगर जैन सोसायटी, आरोग्य एक्यूप्रेशर संस्थान, जैन इंजीनियर्स सोसायटी, मिसाल सेवा संस्थान, युगधारा, अणुव्रत समिति, सुभाष नगर जैन सोसायटी, 60 बसन्त वरिष्ठ नागरिक संस्थान, इन्स्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इण्डिया), इण्डियन रेडक्रोस सोसायटी, प्राकृत स्कॉलर्स सोसायटी, महावीर इन्टरनेशनल(जज्बा), एमपीयूएटी पेंशनर वेलफेयर सोसायटी, ओसवाल बड़े साजन समाज, ओसवाल सभा, उदयपुर सेवा समिति और कमल क्लब के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया गया। इन सभी संस्थाओं के पदाधिकारी सुनील गांग, इंजी राजेन्द्र कुमार खोखावत, दिनेश कोठारी, कमल नाहटा, पुष्मा लोढ़ा, गणेश डागलिया, नक्षत्र तलेसरा, डॉ प्रेम सुमन जैन, हंसा हिंगड़, डूंगर सिंह कर्णावट, डॉ सुरेन्द्र भटनागर, प्रकाश कोठारी, आलोक पगारिया, राजेन्द्र सेन एवं समिति सदस्य डॉ एल एल धाकड़, डॉ के एल तोतावत, डॉ बी एल चावत, इंजी आर के चतुर, डॉ एस एस पोखरणा, प्रकाश तातेड़, शांति लाल भण्डारी, डॉ सुजान सिंह, डॉ पुष्पा कोठारी, वर्धमान मेहता, इंजी एससीके वेद, अशोक जैन आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में उदयपुर नगर के गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांसद डॉ रावत के पत्र पर राष्ट्रीय राजमार्ग 927 के अधूरे खण्ड का कार्य पूर्ण करने व राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 48 पर खेरवाडा में बाईपास बनाने पर कार्रवाई शुरु इंस्टाग्राम की नाकाम मोहब्बत का भयावह अंत, होटल के कमरे में मिली युवती की लाश