24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती पादरा गांव में स्थित हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान एवं शनि महाराज की दो दिवसीय शिखर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ।
सर्व समाज के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन के पहले दिन आचार्य गजानन भट्ट, पुरुषोत्तम जोशी एवं दीपक भट्ट के सानिध्य में विभिन्न यजमानों द्वारा हवन एवं पूजन किया गया। इसके बाद गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में गांव के बाहर से आए विभिन्न समाजों के लोगों ने भी भाग लेकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। हनुमान मंडल समिति के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में गांव के युवा मंडल, मातृशक्ति एवं सभी समाजों के लोगों का विशेष सहयोग रहा।
शाम के समय मारुति मंडल पादरा द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान विनोद मानशंकर जोशी, रमनलाल पंचाल, निखिल हेमंत ठाकुर एवं खेमजी दादा पाटीदार परिवार रहे। आयोजन में लवजी पाटीदार, धनेश्वर पाटीदार, ताजेंग पाटीदार, मगन पाटीदार, प्रेमजी पाटीदार, देवीलाल पाटीदार, गणेश पाटीदार, महेश पाटीदार, डायालाल पाटीदार, नरेश पाटीदार, मांगीलाल सुथार, राजेश सुथार, संजय ठाकोर, परेश पंड्या, हरीश ठाकोर, अरविंद भोई एवं बालकृष्ण दर्जी सहित कई युवाओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
पादरा गांव में हनुमान एवं शनि महाराज शिखर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

Advertisements
