24 News Update उदयपुर. आयुर्वेद विभाग एवं आरोग्य समिति, राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिन्धी बाज़ार, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य के निर्देशन में 45वाँ नि:शुल्क पंचकर्म चिकित्सा शिविर आज से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित होगा।शिविर का शुभारम्भ उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग उदयपुर डॉ. राजीव भट्ट के करकमलों द्वारा भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर प्रातः 9 बजे किया गया। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।इस चिकित्सा शिविर में जोड़ों के दर्द, घुटनों की समस्या, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, कमर दर्द, मोटापा, पाचन तंत्र के विकार, त्वचा संबंधी रोग सहित अनेक जटिल बीमारियों का पंचकर्म चिकित्सा पद्धति द्वारा उपचार किया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वमन, विरेचन, बस्ती, नस्य एवं रक्तमोक्षण जैसी पंचकर्म की प्रमुख विधियाँ प्रभावी रूप से अपनाई जाएंगी।डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया, “आधुनिक जीवनशैली में अनुचित आहार और दिनचर्या के कारण कई रोग उत्पन्न हो रहे हैं। पंचकर्म चिकित्सा शरीर को भीतर से शुद्ध करके रोगों की जड़ तक प्रभाव डालती है और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का मार्ग प्रशस्त करती है।”विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है कि शिविर के अंतिम दिन, 19 सितम्बर को डॉ. वीरेंद्र सिंह हाडा के निर्देशन में अग्निकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें जोड़ दर्द, स्नायु विकार एवं अन्य असाध्य रोगों का उपचार अग्निकर्म पद्धति से किया जाएगा। इस शिविर के संचालन में डॉ. ज्योति सिंह देवल, डॉ. संजय सोनी, डॉ. नितिन सेजू, वरिष्ठ नर्स इंदिरा डामोर, कम्पाउंडर शंकर लाल खराड़ी, कंचन कुमार डामोर, नर्स वंदना शक्तावत, कम्पाउंडर चंद्रेश परमार, कन्हैया लाल नागदा, गजेन्द्र कुमार आमेटा, लालुराम गमेती, देवीलाल मेघवाल, अभ्यंग कर्मी सुरेन्द्र प्रसाद रेगर और त्रिलोचना अहारी सक्रिय रूप से सेवा दे रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पानी में डूबने से महिला की मौत, मगरमच्छ के खाने की मिली थी सूचना व फैली थी अफवाह अवैध मदिरा पर विशेष निरोधात्मक अभियान: अगस्त माह में 2 लाख 96 हजार लीटर वॉश नष्ट, 1683 केस दर्ज, 1035 गिरफ्तार