24 News Update जयपुर 27 अक्टूबर। उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अवैध बायोडीजल के भंडारण और बिक्री के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत डीएसटी और थाना टीडी ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में अवैध रूप से बायोडीजल बेचते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और मौके से दो बायोडीजल से भरे टैंक जब्त किए गए।पेट्रोल पंप जैसी व्यवस्था बनाकर हो रही थी बिक्रीअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृताधिकारी गिर्वा सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में एससी एस टी सेल के पुलिस उप अधीक्षक महिपाल सिंह और थानाधिकारी टीडी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने टीडी की नाल में स्थित रामदेव होटल के पास दबिश दी।टीम ने रामदेव होटल के पीछे पाया कि एक भूमिगत टैंक पर पेट्रोल पंप मशीन लगाकर वाहनों में अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ भरा जा रहा था। मशीन पर स्पष्ट रूप से BIO DIESEL लिखा हुआ था और यह मशीन चुनाव करके स्थाई रूप से लगाई गई थी, जिस पर अमाउंट, रेट और मात्रा की डिस्प्ले लगी थी।पुलिस टीम ने मौके पर रसद अधिकारियो प्रवर्तन अधिकारी डॉ. निशा मुन्दड़ा और सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर श्रवण पुडी को बुलाया। टीम ने भूमिगत टैंक से पेट्रोलियम पदार्थ बाहर निकाला और दो लोहे के ड्रमों में भरा, जिसकी कुल मात्रा 440 लीटर (प्रति ड्रम 220 लीटर) पाई गई। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम नवीन प्रकाश पुत्र मोहनलाल निवासी बनोडा, सलुम्बर बताया।जिसने खुलासा किया कि वह यह पेट्रोलियम पदार्थ दस्तक कंपनी से लाकर अवैध रूप से बेच रहा था। बायोडीजल का अवैध भंडारण और बिक्री दंडनीय अपराध होने के कारण, पुलिस ने नवीन प्रकाश को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।टीम प्रभारी पुलिस उप अधीक्षक (एससी-एसटी सैल) श्री महिपाल सिंह रहे। उनके साथ टीम में थानाधिकारी टीडी श्री देवेंद्र सिंह, स.उ.नि. डीएसटी श्री विक्रम सिंह, हैड कांस्टेबल डीएसटी श्री हितेंद्र सिंह, श्री गणेश सिंह, श्री योगेश कुमार, श्री भंवरलाल और श्री करतार सिंह, कांस्टेबल डीएसटी श्री कमलेश जाखड़, श्री शक्ति सिंह, श्री सुमित कुमार एवं चालक कांस्टेबल श्री कृष्ण कुमार शामिल थे।इसके अलावा थाना टीडी से स.उ.नि. श्री नारायणलाल, कांस्टेबल श्री चिराग (940), श्री अनिल (3193) और श्री अनिल कुमार (1748) भी टीम में सम्मिलित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लॉरेन्स विश्नोई गैंग का सक्रिय गैंगस्टर अमेरिका में डिटेन, वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग का है सदस्य जीएसटी बचत उत्सव को टाटा-बाय-बाय, सरस घी फिर महंगा, 30 रुपए लीटर बढ़े दाम